हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी सीबीएसई के बा...

    सीबीएसई के बारहवीं कक्षा के शेष पेपरों की डेटशीट घोषित

    CBSE-declared-the-datesheet

    यह परीक्षाएं एक जुलाई से लेकर 15 जुलाई तक चलेगी

    (CBSE Declared Datesheet)

    नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं के बोर्ड की परीक्षा के शेष बचे हुए पेपरों की परीक्षा डेटशीट सोमवार को घोषित कर दी। यह परीक्षाएं दिल्ली के पूर्वी इलाके के साथ-साथ पूरे देश भर में आयोजित की जाएंगी। सीबीएसई के अनुसार यह परीक्षाएं एक जुलाई से लेकर 15 जुलाई तक चलेगी। परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से होंगी और डेढ़ बजे तक होंगी। इन परीक्षाओं में भी उन्हीं नियमों और शर्तों का पालन किया जाएगा जो दसवीं बोर्ड की परीक्षा के लिए मान्य है, मसलन परीक्षार्थी को मास्क पहन कर जाना होगा और सेनिटाइजर भी ले जाना होगा। इसके अलावा उन्हें सामाजिक दूरी का पालन करना पड़ेगा और यह सुनिश्चित करना अभिभावकों का काम होगा कि उनके बच्चे बीमार ना हो।

    बोर्ड के अनुसार एक जुलाई को होम साइंस, दो जुलाई को हिंदी (इलेक्टिव) और हिंदी (कोर) तथा तीन जुलाई को केवल दिल्ली के पूर्वी इलाके में फिजिक्स, एकाउंटेंसी और केमिस्ट्री के पेपर होंगे जबकि सात जुलाई को देशभर में इनफॉर्मेटिक्स (प्रेक्टिकल), कंप्यूटर साइंस (पुराना), कंप्यूटर साइंस (नया) और इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के पेपर होंगे। आठ जुलाई को केवल दिल्ली के पूर्व इलाके में इंग्लिश इलेक्टिव (एन) इंग्लिश इलेक्टिव (सी) और इंग्लिश-कोर के पेपर होंगे जबकि नौ जुलाई को बिजनेस स्टडीज, 10 को बायोटेक्नोलॉजी, 11 को भूगोल और 13 को समाजशास्त्र के पेपर होंगे जबकि 14 को केवल पूर्वी दिल्ली में राजनीति विज्ञान के पेपर होंगे तथा 15 जुलाई को दिल्ली के पूर्वी इलाके में गणित, अर्थशास्त्र और इतिहास तथा जीवविज्ञान के पेपर होंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।