हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी चौकी प्रभारी ...

    चौकी प्रभारी ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर काटे चालान

    Kairana News
    चौकी प्रभारी ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर काटे चालान

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी प्रभारी एसआई जितेन्द्र त्यागी ने अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दस वाहनों के चालान किए हैं। पुलिस की कार्यवाही से नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मचा दिखाई दिया। Kairana News

    एसपी शामली अभिषेक झा के निर्देशानुसार औद्योगिक क्षेत्र चौकी प्रभारी एसआई जितेन्द्र त्यागी ने पुलिस टीम के साथ में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वाहन चालकों को रूकवाकर कागजात आदि की जांच-पड़ताल की गई। पुलिस ने संदिग्ध दिखने वाले चालकों की तलाशी भी ली। पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले करीब दस वाहनों के चालान किए। चौकी प्रभारी ने एक बाइक पर छह सवारी मिलने पर चालानी कार्यवाही करते हुए चालक को भविष्य में सख्त कार्यवाही की चेतावनी दी है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– नए बिजली कनेक्शनों के लिए बिजली निगम ही उपलब्ध कराएगा केबल

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here