हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home देश Chandrayaan-3...

    Chandrayaan-3: वैज्ञानिक समुदाय के लिए जारी किया गया चंद्रयान-3 का डेटा

    Chandrayaan-3
    Chandrayaan-3: वैज्ञानिक समुदाय के लिए जारी किया गया चंद्रयान-3 का डेटा

    Chandrayaan-3:  चेन्नई (एजेंसी)। भारत के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 का विज्ञान डेटा वैज्ञानिक समुदाय के लिए जारी किया गया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कहा कि डेटा केंद्रीय अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर नयी दिल्ली में जारी किया गया, जिसे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। चंद्रयान-3 मिशन में विक्रम लैंडर, प्रज्ञान रोवर और एक प्रोपल्शन मॉड्यूल (पीएम) शामिल हैं। लैंडर ने 23 अगस्त, 2023 को चंद्रमा के दक्षिणी उच्च अक्षांशों पर सॉफ्ट लैंडिंग की थी। लैंडिंग के बाद, रोवर लैंडिंग साइट के चारों ओर घूमा और 101 मीटर की दूरी तय की। लैंडर, रोवर और प्रोपल्शन मॉड्यूल पर सभी पेलोड संचालित किए गए और लैंडिंग क्षेत्र की भूकंपीयता, ताप-भौतिक गुणों, प्लाज्मा पर्यावरण और मौलिक संरचना से संबंधित इन-सीटू डेटा एकत्र किया गया। गौरतलब है कि भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान डेटा केंद्र (आईएसएसडीसी) इसरो के ग्रहीय मिशनों के डेटा को संग्रहित करने का नोडल केंद्र है।

    चंद्रयान-3 डेटा प्लैनेटरी डेटा सिस्टम-4 (पीडीएस4) मानक में उपलब्ध है और वैश्विक वैज्ञानिक समुदाय और आम जनता के साथ साझा करने के लिए सहकर्मी समीक्षा की गई है। चंद्रयान-3 डेटासेट अब प्रदान (नीति आधारित डेटा पुनर्प्राप्ति, विश्लेषण, प्रसार और अधिसूचना प्रणाली) पर उपलब्ध हैं, जो एक ब्राउज और प्रसार वेब एप्लिकेशन है। इसे आईएसएसडीसी द्वारा वैज्ञानिक समुदाय को चंद्रयान डेटा प्रसारित करने के लिए डिजाइन किया गया है। वैज्ञानिक डेटा के उपयोगकर्ता खुद को पंजीकृत कर सकते हैं और आईएसएसडीसी के प्रदान पोर्टल से डेटा तक पहुँच सकते हैं और ब्राउज कर सकते हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here