हमसे जुड़े

Follow us

12.6 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home देश Chandrayaan 3...

    Chandrayaan 3 Mission: चंद्रयान-3 के रोवर ने अभी अभी भेजी हैरान करने वाली तस्वीरें, दुनिया में मचा तहलका, इसरों हैरान…

    Chandrayaan 3 Mission
    Chandrayaan 3 Mission: चंद्रयान-3 के रोवर ने अभी अभी हैरानी जनक फोटो भेजी, दुनिया में मचा तहलका, इसरों हैरान...

    Chandrayaan 3 Mission: चांद से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। अभी-अभी इसरों ने ट्वीट कर ये तस्वीरें जारी की हैं। इसरों ने ट्वीट कर कहा कि रोवर प्रज्ञान ने आज सुबह विक्रम लैंडर की तस्वीर क्लिक की। ये तस्वीरें प्रज्ञान में लगे रोवर कैमरे से क्लिक की गई है। इससे पहले इसरों ने दावा किया था कि रोवर ने दक्षिणी धु्रव पर चंद्रमा की सतह में ऑक्सीजन की खोज की है और वह हाइड्रोजन की खोज कर रहा है। आपको बता दें कि हाइड्रोजन की खोज होते ही चांद पर पानी की उपस्थिति का पता चल जाएगा। अगर ऐसा हुआ तो ये क्रांतिकारी कदम होगा।

    चंद्रयान-3: पहली चुनौती में खरा उतरा | Chandrayaan 3 Mission

    इसरो द्वारा भेजा गया चंद्रयान-3 मिशन का रोवर प्रज्ञान चांद के दक्षिणी ध्रुव पर अपनी पहली चुनौती में खरा उतरा है। इसरो के अनुसार रविवार (27 अगस्त) को रोवर प्रज्ञान एक बड़े गड्ढे के पास पहुंच गया था। लेकिन पहले ही खतरे को भांप कर ये वापस सुरक्षित लौट आया। इसरो ने सोमवार को रोवर प्रज्ञान की कुछ और झलकियां साझा की हैं।

    इसरो ने अब एक्स पर फोटो शेयर करते हुए बताया, ‘चंद्रयान-3 मिशन का रोवर प्रज्ञान 27 अगस्त को अपने स्थान से 3 मीटर आगे एक 4 मीटर व्यास वाले क्रेटर के पास पहुंचा। बाद में इसरो द्वारा रोवर को वापस लौटने की कमांड दी गई, जिससे ये सुरक्षित एक नए रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।’ रविवार को इसरो ने तापमान भिन्नता का एक ग्राफ जारी किया था जोकि चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर के साथ लगे चेस्ट पेलोड के चांद की सतह का था। इसरो की ओर से जारी किए गए ग्राफ में चांद की सतह का तापमान -10 डिग्री सेल्सियस से 50 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तक दिखाई दे रहा है। इसरो के अनुसार पेलोड में तापमान जांचने का यंत्र फिट किया गया है जोकि सतह के नीचे 10 सेमी की गहराई तक पहुंचने में सक्षम है। इसमें 10 तापमान सेंसर लगे हुए हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here