हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हिसार में कैम...

    हिसार में कैमिस्ट से गन प्वाइंट पर लूट, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद

    Alwar News
    Looting : सरसा में रेडियंट कैश मैनेजमेंट कंपनी के कर्मचारी से मारपीट कर 3.39 लाख लूटे

    हिसार (सच कहूँ न्यूज)। Hisar News: सेक्टर 9-11 में एक मेडिकल स्टोर संचालक से दो बदमाशों ने गन प्वाइंट पर सात हजार रुपए की नकदी लूटी। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद एक अन्य तीसरे बदमाश की सहायता से मौके से बाईक पर सवार होकर फरार होने में कामयाब हो गए। घटनाकी सूचना मिलने के बाद अर्बन स्टेट थाना प्रभारी साधुराम और पुलिस शाखा की टीम ने मौके पर पहुंचकर जाँच शुरू की। लूट की यह वारदात पास के एक होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। Hisar News

    पुलिस को दी शिकायत में जींद जिले के खरल गांव निवासी मनदीप ने बताया कि वह हिसार में न्यू मॉडल टाउन में किराए पर रहता है। उसकी सेक्टर 9/11में ग्लोबल फार्मेसी के नाम से केमिस्ट की दुकान है। रात करीब पौने दस बजे वह दुकान से घर जाने की तैयारी कर रहा था। मनदीप ने बताया कि इसी दौरान 23-24 साल के दो लड़के उसकी दुकान पर आए। जिनमें से एक के हाथ में चाकू व दूसरे के हाथ में पिस्तौल थी। दोनों ने दुकान में घुसते ही दुकानदार को गन प्वाइंट पर ले लिया और धमकी दी। Hisar News

    इस दौरान एक लड़के ने उसे धक्का मार कर साइड कर दिया और दुकान के गल्ले से 7000 रुपए निकाल कर भाग गए। दुकान पर लूट करने वाले बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए है। मनदीप ने बताया कि एक युवक ने कपड़े से अपना चेहरा ढका हुआ था। वही पैसे निकालकर दुकान के पीछे से जाकर मोटरसाईकिल पर सवार होकर भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। फ़िलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्त नहीं हो सकी है। Hisar News

    यह भी पढ़ें:– What Smells Do Snakes Hate: जिसकी गंध से डर जाते हैं सांप भी, जान लीजिए आप भी….

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here