हमसे जुड़े

Follow us

27.8 C
Chandigarh
Monday, March 23, 2026
More
    Home देश Chhattisgarh ...

    Chhattisgarh Municipal Election Result 2025: निकाय चुनाव में भाजपा आगे, मतगणना जारी

    Kaithal News
    Sanketik photo

    Chhattisgarh Municipal Election Result 2025: छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव के रिजल्ट कल यानि शनिवार, 16 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। आज शुक्रवार सुबह 9 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच डाक मतपत्रों से मतगणना की प्रक्रिया शुरू की गई, जिसके बाद सुबह 9:30 बजे से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के मतों की गिनती शुरू हुई। Chhattisgarh News

    एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राज्य भर में 10 नगर निगमों, 49 नगर परिषदों और 114 नगर पंचायतों के लिए मतदान 11 फरवरी को हुआ और मतों की गिनती शुक्रवार 15 फरवरी को शुरू हुई। राज्य के कुल 44.74 लाख मतदाता हैं, जिनमें से 22.52 लाख पुरुष और 22.73 लाख महिलाएं हैं। चुनाव आयोग ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए राज्य भर में कुल 597 मतदान केंद्र बनाए हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तीन चरणों में 17, 20 और 23 फरवरी को होंगे, जिसके परिणाम क्रमश: 18, 21 और 24 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

    मीडिया को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को विश्वास जताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) निश्चित रूप से राज्य के नगर निगम चुनाव 2025 में सफल होगी और जीतेगी। विधानसभा उपचुनावों में भी हमें सफलता मिली थी। पिछले 13 महीनों में अच्छे विकास कार्य हुए हैं। भाजपा में लोगों का विश्वास बढ़ा है। Chhattisgarh News

    Arvind Kejriwal News: अरविंद केजरीवाल की बढ़ सकती हैं मुसीबतें!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here