हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home चंडीगढ़ मुख्यमंत्री म...

    मुख्यमंत्री मान ने ‘आप’ पंजाब इकाई के नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

    Bhagwant Mann
    नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं

    समारोह के बाद सीएम मान ने सभी पदाधिकारियों के साथ की बैठक

    • नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं | Bhagwant Mann
    • मुझे पूरी उम्मीद है कि हमारी नई टीम पंजाब में पार्टी को मजबूत बनाएगी: मुख्यमंत्री मान

    चंडीगढ़ (सच कहूँ ब्यूरो)। मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने आप पंजाब इकाई के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। सोमवार को चंडीगढ़ सेक्टर-35 नगर भवन में पार्टी की ओर से शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विशेष रुप से पार्टी के प्रमुख नेता एवं विधायक प्रिंसिपल बुद्ध राम को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, जगरुप सिंह सेखवां को प्रदेश महासचिव, दविंदरजीत सिंह लाडी ढौंस को प्रदेश यूथ विंग के अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। वहीं, अमनशेर सिंह शेरी कलसी, जसवीर सिंह राजा गिल, जगदीप सिंह काका बराड़ और तरुणप्रीत सिंह ने प्रदेश उपाध्यक्ष पद की शपथ ली।

    समारोह के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने (Bhagwant Mann) सभी पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की और राज्य में पार्टी संगठन को मजबूत करने और अगले चुनावों के लिए पार्टी की रणनीतियों पर गंभीरता से चर्चा की। बैठक में मुख्यमंत्री भगवंत मान के अलावा आम आदमी पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी जरनैल सिंह और मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट भी मौजूद थे। बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब इकाई के नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि हमारी नई टीम पंजाब में आम आदमी पार्टी को पंजाब में अधिक संगठनात्मक मजबूती प्रदान करेगी। आम आदमी पार्टी की सरकार की नीतियों को पंजाब के घर-घर तक पहुंचाया जाएगा।

    यह भी पढ़ें:– घर से लापता युवक का शव नहर से बरामद

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here