हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य पंजाब 100 करोड़ रुपए...

    100 करोड़ रुपए की लागत से 50 एकड़ जमीन में बनेगी ‘डिजीटल जेल’: सीएम

    Bhagwant Mann
    मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा लुधियाना के समीप हाई सिक्योरिटी डिजिटल जेल बनाने का ऐलान

    मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा लुधियाना के समीप हाई सिक्योरिटी डिजिटल जेल बनाने का ऐलान

    • जेल विभाग में नये भर्ती किए वॉर्डन को नियुक्ति पत्र सौंपे ल्ल लड्डा कोठी में पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र के लिए 8 करोड़ रुपए विकास प्रोजेक्टरों की घोषणा

    संगरुर (सच कहूँ/गुरप्रीत सिंह)। मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने खतरनाक अपराधियों से जुड़े मामलों की सुनवाई जेल परिसर में ही करने के लिए राज्य में 50 एकड़ क्षेत्र में एक अत्यधिक सुरक्षित डिजिटल जेल बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने आज यहां नवनियुक्त जेल वार्डरों को नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद अपने संबोधन में कहा कि लुधियाना के नजदीक 50 एकड़ जमीन पर उच्च सुरक्षा वाली डिजिटल जेल बनाने के लिए 100 करोड़ रुपए मंजूर किए है, जहां राज्य में खतरनाक अपराधियों की अदालती सुनवाई आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे खतरनाक अपराधियों की विशेष सुनवाई के लिए जेल में ही जजों के अलग कैबिन बनाए जाएंगे, ताकि उन्हें जेल से बाहर न ले जाना पड़े। भगवंत मान ने यह भी कहा कि जेल विभाग जल्द ही मोहाली में अपना अत्याधुनिक दफ्तर बनाएगा, जिसके लिए जमीन की पहचान कर ली गई है।

    मुख्यमंत्री (Bhagwant Mann) ने कहा कि पुलिस फोर्स को वैज्ञानिक आधार पर आधुनिक बनाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि राज्य में साइबर अपराध से निपटने के लिए पंजाब पुलिस को अधिक कौशल बनाने के लिए बड़े प्रयास शुरु किए गए है और कई नए सुधार लागू किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि जेलों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल को रोकने के लिए जेलों में हाईटेक जैमर और अन्य उपकरण लगाए जा रहे है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एलान किया कि सीमा पार से ड्रोन द्वारा घुसपैठ को रोकने के लिए पंजाब पुलिस में एंटी-ड्रोन तकनीक शुरु की जा रही है।

    इसी तरह मुख्यमंत्री ने कहा कि जेलों में बंद कैदियों के सुधार के लिए कई प्रयास किए जा रहे है ताकि वे जीवन में कोई हुनर या काम सीख सकें। उन्होंने यह भी कहा कि लड्डा कोठी स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र परिसर में सिंथेटिक ट्रैक बिछाने के लिए 4.5 करोड़ रुपए, परिसर के अंदर तीन करोड़ रुपए की लागत से अत्याधुनिक होस्टल का निर्माण किया जाएगा और 25 लाख की लागत से फायरिंग रेंज स्थापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कैंपस में सड़कों के निर्माण के लिए 25 लाख रुपए देने की भी घोषणा की।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जेलों में कैदिया को विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण के लिए कच्चा माल उपलब्ध करवाने पर 10 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में विशेष महिला जेल के निर्माण के साथ ही जेल विभाग में 351 नए पद सृजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में फंड की कोई कमी नहीं है और पंजाब की जेलों को मजबूत, आधुनिक बनाने और अपग्रेड करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

    पंजाब पुलिस देश की सबसे अच्छी फोर्स

    सीएम मान (Bhagwant Mann) ने कहा कि यह बहुत गर्व और संतोष की बात है कि पंजाब पुलिस देश की सबसे अच्छी फोर्स है। उन्होंने कहा कि राज्य के थानों को आधुनिक बनाने के लिए भारी मात्रा में संसाधन जुटाकर बड़े पैमाने पर प्रयास किए जा रहे है और विभाग में वाहन, हथियार सहित अन्य सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब जल्द ही राज्य में पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए बहुराष्ट्रीय कंपनी गूगल के साथ हाथ मिलाएगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में एक व्यापक खाका तैयार किया गया है और जल्द ही एक औपचारिक समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। भगवंत मान ने कहा कि यह कदम राज्य में किसी भी चुनौती से निपटने के लिए पंजाब पुलिस की कार्य-कुश्लता और क्षमता बढ़ाने में मदद करेगा।

    यह भी पढ़ें:– कोरोना योद्धा के परिवार को 50 लाख का चेक सौंपा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here