हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश Sonipat: हरिय...

    Sonipat: हरियाणा के सोनीपत में नशों को लेकर मुख्यमंत्री सैनी ने दिया ये बड़ा सन्देश

    Sonipat News
    Sonipat: हरियाणा के सोनीपत में नशों को लेकर मुख्यमंत्री सैनी ने दिया ये बड़ा सन्देश

    हमारा लक्ष्य हरियाणा को नशामुक्त बनाना: मुख्यमंत्री सैनी

    सोनीपत (सच कहूँ/ अजीतराम बंसल )। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित सोनीपत हॉफ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।मुख्यमंत्री ने हॉफ मैराथन में उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों का मुख्य लक्ष्य प्रदेश को नशे के खिलाफ जागरूक करना है ताकि हरियाणा को नशामुक्त बनाया जा सके। उन्होंने पूरे समाज को नशे के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समस्त प्रदेशवासियों को नवरात्र की शुभकामनाएं भी दी। Sonipat News

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दौड़ मिलकर चलने की प्रेरणा देने वाली, हमें खेलों के प्रति जागरूकता पैदा करने और नशे के खिलाफ पूरे समाज को लामबंद करने वाली दौड़ है। युवाओं और सभी नागरिकों को नशे की बुराई से दूर रखने का अभियान भी चलाया है। यह मैराथन इसी अभियान की एक कड़ी है।

    मैराथन में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने लिया हिस्सा | Sonipat News

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह बड़ी खुशी की बात है कि मैराथन में पूरे शहर से हजारों लोगों ने हिस्सा लिया है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने मैराथन में हिस्सा लिया है। 60 साल से 80 साल की आयु वाले वरिष्ठ नागरिकों ने भी खूब दौड़ लगाई, उनका उत्साह दूसरों को भी प्रेरणा देता है। हॉफ मैराथन के दौरान छात्रों ने अलग-अलग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। गायक एमडी ने नशे के खिलाफ गाने प्रस्तुत किए। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, सोनीपत विधायक निखिल मदान, खरखौदा विधायक पवन खरखौदा, गन्नौर विधायक देवेंद्र कादियान, मेयर राजीव जैन, जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रमोद गोयल, ओएसडी पंकज नैन, डीसी डॉ. मनोज कुमार व अन्य मौजूद रहे।

    नशे पर निरंतर प्रहार कर रही हरियाणा सरकार

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार निरंतर नशे पर प्रहार कर रही है। संतों, महात्माओं, स्वयंसेवी संस्थाओं और नागरिक संस्थाओं के साथ मिलकर नशे के खिलाफ काम कर रहे हैं। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेलों को बढ़ावा दे रहे हैं। Sonipat News

    Haryana News: राहुल गांधी को लेकर अनिल विज का आया ये बड़ा बयान