हमसे जुड़े

Follow us

13.6 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home राज्य पंजाब पानी में डूबन...

    पानी में डूबने से छह वर्षीय बच्चे की मौत

    Child, Death, Drowning, Water, Field, punjab

    दादा के साथ गया था खेत

    • बच्चे का पैर फिसला, खाल में जा गिरा

    सरदूलगढ़ (सुखजीत मान)। गांव भम्मा खुर्द में शनिवार सुबह पानी में डूबने से छह साल के बच्चे की मौत हो गई। मृतक अपने दादा के साथ खेत में गया था। दादा खेत में अपना कुछ काम करने लगा तो अचानक बच्चे का पैर फिसल गया और वह पानी के खाल में जा गिरा। बच्चे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

    गांव भम्मा खुर्द वासी खुशप्रीत सिंह(6) गुरु नानक एकेडमी झूनीर में पहली कक्षा में पढ़ता था। शनिवार सुबह वह अपने दादा भोला सिंह के साथ खेत गया था। भोला सिंह ने बताया कि उसने अपने पोते को खेत के एक किनारे पर ठहरने को कहा और वह आगे अपने काम पर चला गया। खेत के साथ एक पानी का खाल गुजरता है। बच्चे अचानक उसमें जा गिरा। बच्चा पानी के खाल में कब गिरा इस बात का पता उसके दादा को नहीं लग सका।

    करीब 15 से 20 मिनट बाद वह वापस लौटा तो उसने देखा कि उसका पोता खुशप्रीत सिंह वहां पर नहीं है। उसकी चप्पल उसे दिखाई दी। जिसके बाद उसने अनुमान लगाया कि बच्चा पानी में डूब गया है। भोला सिंह ने अपने पोते के शव को पानी से बाहर निकाला। खुशप्रीत सिंह की मौत की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के पिता गुरमेल सिंह व लड़के की माता सिमरजीत कौर के आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।