हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश Child Trapped...

    Child Trapped into borewell in Rajasthan: 160 फीट गहरे बोरवेल में गिरा मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    Dausa News

    Child Trapped into borewell in Rajasthan: दौसा, (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान के दौसा में गहरे बोरवेल में गिरे बच्चे को सकुशल निकालने का प्रयास मंगलवार को भी जारी है। रेस्क्यू टीम से मिली जानकारी के अनुसार बच्चे को निकालने के लिए भरसक प्रयास किया जा रहे हैं। रेस्क्यू टीम ने बताया कि सोमवार (10 दिसंबर) को दोपहर बाद 3:30 बजे के लगभग दौसा जिले के कालीखाड गांव में आर्यन नामक बच्चा खेलते समय 160 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था। तभी से उसे बचाने का प्रयास किए जा रहे हैं। Dausa News

    बोरवेल के साथ ही खोदा जा रहा एक गड्ढा

    रेस्क्यू टीम के अनुसार मासूम 160 फीट गहरे बोरवेल में करीब 150 फीट पर अटका हुआ है। बोरवेल के पास ही खुदाई करके बच्चे को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। करीब 10 जेसीबी और ट्रैक्टर से तेजी से मिट्टी निकाली जा रही है। इसके लिए तीन एलएनटी मशीन है और करीब 10 जेसीबी 20 ट्रैक्टर जुटे हुए हैं। एनडीआरएफ की टीम भी रेस्क्यू आॅपरेशन में शामिल है। एनडीआरएफ की टीम लोहे की रिंग नुमा रोड डालकर बोरवेल से सीधे ही बच्चे को निकालने की कोशिश कर रही है। Dausa Borewell News

    बच्चा बोरवेल में अधिक अंदर नहीं जाए। इसके लिए नीचे अंब्रेला नुमा एक इक्विपमेंट लगाया गया है। जानकारी के मुताबिक, जगदीश मीणा की पत्नी खेत में बनी टंकी पर नहा रही थी। इसी दौरान आर्यन वहां खेल रहा था। तभी वो अचानक से बोरवेल में गिर गया। इसके बाद शोर मचाकर मां ने आसपास के लोगों और पुलिस को इस घटना के बारे में सूचित किया। इसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

    सूचना पाकर मौके पर पहुंचे जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार, लालसोट एएसपी दिनेश अग्रवाल, विधायक दीनदयाल बैरवा, एसडीएम यशवंत मीणा, नांगल राजावतान डीएसपी चारुल गुप्ता, थाना प्रभारी मालीराम सहित कई अधिकारियों ने रेस्क्यू आॅपरेशन शुरू किया। जिलाधिकारी ने बताया कि बोरवेल में से बालक की गतिविधियां साफ नजर आ रही हैं। परिजनों ने जब बोरवेल के अंदर आवाज दी, तो बच्चे ने भी जवाब दिया। Dausa News

    रसा के रानियां में मां व नानी ने अपने तीन महीने के बेटे को बेचा, पीड़ित लगा रहा न्याय की गुहार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here