हमसे जुड़े

Follow us

15.6 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हलके के विकास...

    हलके के विकास को गति देने के लिए भाजपा को चुनें: देवेन्द्र कौशिक

    Kharkhoda News
    Kharkhoda News: हलके के विकास को गति देने के लिए भाजपा को चुनें: देवेन्द्र कौशिक

    खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। गन्नौर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र कौशिक (Devendra Kaushik) ने कहा कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश की भलाई के लिए काम कर रही है। पिछले 10 वर्षो में हरियाणा ने विकास में अपनी अलग पहचान बनाई है। प्रदेश में विकास को आगे बढ़ाना है तो प्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार का होना जरूरी है। यदि गलती से प्रदेश में कांग्रेस आ गई तो विकास कार्य ठप्प हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि गन्नौर हलकेे में भाजपा सरकार ने अनेकों काम किए हैं। मजबूत राष्ट्रीय राजमार्ग और सडक़ें बनाई गई। हलके में रेल कोच फैक्ट्री का निर्माण किया जा रहा है। फल सब्जी मंडी बन रही है। Kharkhoda News

    इसके अलावा भी हलके का तेजी से विकास हुआ है। देवेन्द्र कौशिक ने अपने जनंसपर्क अभियान के तहत मंगलवार को गुंमड की बड़ी चौपाल, भंवर में जनरल चौपाल, सैय्या खेड़ा की जनरल चौपाल, कैलाना की एससी चौपाल, डब्बरपुर की जनरल चौपाल, पुरखास की ब्राह्मण वाली चौपाल में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं थी। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सुरक्षा का माहौल दिया है। भाजपा सरकार आतंकवाद के खात्मे के लिए काम कर रही है। भाजपा सरकार ने गरीब, पिछडे, किसान, मजदूर, व्यापारी सबकी भलाई के लिए काम किया है।

    महिलाओं के उत्थान के लिए काम किया। 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपए का निशुल्क ईलाज आयुष्मान योजना के तहत देने का काम। प्रदेश में भी विकास कार्य इसी तरह चलते रहें इसके लिए भाजपा को चुनना होगा। हिमाचल प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को चुना अब जनता पछता रही है। मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में प्रदेश लगातार तरक्की कर रहा है। भाजपा ने बुढापा पेंशन 3000 की और अब इसे बढ़ाया जाएगा। महिलाओं को योजना के तहत 2100 रुपए दिए जाएंगे। किसानों को एमएसपी देने का काम किया जा रहा है। कांग्रेस का घोषणापत्र केवल झूठ का पुलिंदा है। कांग्रेस कभी गरीबों का भला नहीं कर सकती। कांग्रेस केवल झूठ बोलती है। इस अवसर पर पूर्व विधायक निर्मल चौधरी, निशांत छोक्कर, संजय गौतम, रमेश पहल, ईश्वर अगवानपुर सहित अन्य मौजूद रहे। Kharkhoda News

    यह भी पढ़ें:– कबड्डी चैम्पियनशिप में प्रताप स्कूल के लक्ष्य ने जीता सिल्वर पदक

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here