हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें सीआईए अधिकारी...

    सीआईए अधिकारी की सोमालिया में मौत

    US Intelligence

    वाशिंगटन। अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो(सीआईए) के एक अधिकारी की सोमालिया में एक अभियान के दौरान मौत हो गयी। सीएनएन ने एक वरिष्ठ अमेरिकी प्रशासनिक अधिकारी के हवाले से अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक सोमालिया में पिछले सप्ताहांत में एक अभियान के दौरान गंभीर रूप से घायल सीआईए अधिकारी की मौत हो गयी। वह पूर्व में अमेरिकी नौसेना के अधिकारी थे , हालांकि उनकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गयी है। अमेरिकी रक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को कहा था कि अमेरिका ने सोमालिया में सुरक्षा के दायित्व को लेकर अपनी योजना का पुनरीक्षण किया है , जिसके बाद से अल-शबाब इस्लामिक मिलिशिया ने यहां हमला तेज कर दिया है। ट्रम्प प्रशासन ने सैनिकों की 600 टुकड़ियों को सोमालिया से शीघ्र ही वापस बुलाने की योजना बनायी है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।