हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सीआईए टीम ने ...

    सीआईए टीम ने 17 किलो 500 ग्राम गांजा सहित महिला तस्कर को किया काबू

    Dhamtan Sahib News
    पकडी गई महिला तस्कर की पहचान निर्मला वासी गढ़ी जिला जींद के रूप में हुई।

    धमतान साहिब (सचकहूँ/कुलदीप नैन)। सीआईए की टीम ने गढ़ी एरिया से एक नशा तस्कर (Smuggler) महिला को गिरफ्तार कर उसके पास से 17 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया है। पकडी गई महिला तस्कर की पहचान निर्मला वासी गढ़ी जिला जींद के रूप में हुई है। Dhamtan Sahib News

    सीआईए नरवाना सहायक उप निरीक्षक अवतार सिंह ने बताया कि टीम को खुफिया सूचना मिली कि गढ़ी गांव की एक महिला तस्कर जो गांजा बेचने का धंधा करती है इस समय अपने मकान के नजदीक गांजा की सप्लाई के लिए खड़ी है। मुखबिर की बताई जगह पर रेड की तो गली में मकान के नजदीक बताये हुई हुलिए की एक महिसंलिपत है। महिला आरोपिया के पति के खिलाफ भी एनडीपीएस अधिनियम के मुकदमे दर्ज हैं। Dhamtan Sahib News

    सीआईएला अपने हाथ मे सफेद कट्टा लिए खड़ी दिखाई दी जो सामने पुलिस की सरकारी गाड़ी को आते देखकर अपने मकान की तरफ मुड़कर घबराकर भागने की कोशिश करने लगी। सीआईए टीम ने शक की बिनाह पर तत्परता से कारवाई करते हुए महिला सहायक उप निरीक्षक मीना देवी की मदद से आरोपिया को थोड़ी दूरी पर काबू कर लिया।

    17.5 किलोग्राम गांजा बरामद | Dhamtan Sahib News

    आरोपी महिला की तलाशी ली गयी तो उसके पास से कुल 17 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पकड़ी गई महिला आरोपिया का परिवार भी नशे के धंधे में सलिप्त है। महिला के पति के खिलाफ में एनडीपीएस अधिनियम के खिलाफ मामले दर्ज है। महिला के खिलाफ भी गढ़ी थाना में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर कारवाई शुरू करदी है।

    यह भी पढ़ें:– LIC Saral Pension Plan : एक बार निवेश, पायें 12 हजार विशेष

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here