हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा नागरिक देश-प्...

    नागरिक देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए एकजुट होकर काम करें: खट्टर

    Police Treated Courtesy

    यमुनानगर (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणावासियों से देश और प्रदेश की सुख समृद्धि के लिये एकजुट होकर काम करने का संकल्प लेने का आह्वान किया है। खट्टर ने यमुनानगर जिले के जगाधरी में 74वें गणतंत्र दिवस पर गुरुवार को ध्वजारोहण करने के बाद उपस्थित गणमान्यों और लोगों को सम्बोधित करते हुये कहा कि सरकार ने हर व्यक्ति के उत्थान और कल्याण पर ध्यान केन्द्रित किया है, जिसके परिणामस्वरूप प्रदेश में ईज आॅफ लिविंग और हैप्पीनेस इंडेक्स का ग्राफ निरंतर ऊपर उठ रहा है। उन्होंने नागरिकों का आह्वान किया कि इस गणतंत्र दिवस पर सभी समृद्ध सांस्कृतिक परम्पराओं और उच्च नैतिक मूल्यों पर चलते हुए राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता अक्षुण्ण रखने तथा देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लें।

    उन्होंने कहा कि आज का दिन हमारे देश के इतिहास में वह महान दिन है, जब हमने दुनियां के सबसे बड़े गणतंत्र, भारत के नागरिक होने का गौरव पाया। आज के दिन 73 साल पहले हमारे देश में गणतंत्र का सूरज उगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि समाज के कल्याण में भागीदार बनें और यह संकल्प लें कि वे जिसके पात्र हैं, वही लेंगे, उनका जो हक है वही उन्हें मिलना चाहिए, जिसका वे पात्र नहीं हैं, वह उन्हें नहीं चाहिए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रशासन में मानव हस्तक्षेप न्यूनतम करने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का बड़े पैमाने पर प्रयोग किया है। इसी का नतीजा है कि आज सरकारी सेवाएं, योजनाएं और अन्य लाभ लोगों को उनके घर-द्वार पर मिलने लगे हैं। यद्यपि उनकी सरकार को अक्सर पोर्टल की सरकार कहा जाता है, लेकिन उन्हें पोर्टल की सरकार होने पर गर्व है, क्योंकि पोर्टल के माध्यम से ही समाज के हर वर्ग के लोगों को सरल और पारदर्शी ढंग से सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा, ह्लहमने 100 से अधिक ऐप और पोर्टल शुरू किये हैं। पोर्टल के माध्यम से योजनाओं और सेवाओं के लाभ वितरण में पारदर्शिता आई है। अब हर पात्र व्यक्ति को उसका हक मिल रहा है और अपात्र व्यक्ति, जो पहले लाभ ले जाते थे, वे अब बाहर हो रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि यह पोर्टल का ही कमाल है कि आज गरीब की बेटी की शादी का शगुन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति एक क्लिक पर सीधे उनके खाते में जाती है। खाद, बीज, मशीनरी की सब्सिडी, फसल का मुआवजा, फसल खरीद का पैसा एक क्लिक पर किसान के खाते में जाता है। यह भी पोर्टल का ही कमाल है कि अब किसानों को अपनी जमीन की फर्द लेने के लिए पटवारियों के चक्कर नहीं काटने पड़ते। अब वे एक क्लिक पर ही अपनी फर्द निकाल सकते हैं। अब विदेश जाने के इच्छुक युवा अपना पासपोर्ट बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज घर बैठे आॅनलाइन ही अपलोड कर सकते हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here