हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा नागरिकता बिल:...

    नागरिकता बिल: दिल्ली में तनाव पर हरियाणा चौकस

    anil vij

    प्रदेश में किसी को कानून अपने हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा : विज

    चंडीगढ़ (अनिल कक्कड़/सच कहूँ)। देश के कई इलाकों में नागरिक संशोधन बिल (Civil Amendment bill) को लेकर हो रही आगजनी पर प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज कहा कि कुछ तत्व जो संसद में पिट गए वो बाहर आकर आग लगाकर अपना बदला लेना चाहते हैं। विज ने कहा कि उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी जाएगी। हरियाणा के लॉ एंड आॅर्डर के बारे में विज ने कहा कि सरकार और प्रशासन पूरी तरक से चैकस है और किसी को कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा।

    गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रियंका गांधी हो, राहुल गांधी हो या कांग्रेस के अन्य लोग हो, यह सब देश में आग लगाना चाहते हैं। विज ने कहा नागरिकता संशोधन बिल पास हो गया है। अब इसके ऊपर किसी को कोई एतराज नहीं होना चाहिए, क्योंकि यह बिल किसी की नागरिकता को छीन नहीं रहा।

    विज ने स्पष्ट किया कि यह जो लोग प्रताड़ित होकर हिंदुस्तान में आ गए और गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं उनको ये बिल नागरिकता दे रहा है, कुछ ले नहीं रहा है। उन्हें इसका स्वागत करना चाहिए और जगह-जगह स्वागत जलूस निकालने चाहिए। लेकिन कुछ ताकतें, जो सियासत में पिटती जा रही हैं अब वो हिंसा का सहारा ले रही हैं। राहुल के चुपचाप विदेश जाने पर विज ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में भी दूसरों को जेल में डलवा कर ये लोग भाग जाया करते थे।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।