हमसे जुड़े

Follow us

16.3 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home सरसा आशा वर्करों व...

    आशा वर्करों व पुलिस के बीच धक्का-मुक्की

    Sirsa News
    आशा वर्करों व पुलिस के बीच धक्का-मुक्की

    थ्री लेयर की बैरीगेटिंग कर पुलिस ने किया रोकने का प्रयास | Sirsa News

    • पुलिस कर्मियों के सुरक्षा घेरे को तोड़ बैरीगेट गिराते हुए आगे बढ़ी आशा वर्कर
    • उपमुख्यमंत्री आवास के समक्ष 24 घंटे का पड़ाव डालने का ऐलान | Sirsa News

    सिरसा (सच कहूँ न्यूज)। न्यूनतम वेतन 26 हजार रूपये, सरकारी कर्मचारी (Government Employee) का दर्जा देने व रिटायरमेंट उम्र 65 वर्ष करने सहित अन्य मांगों को लेकर पिछले लंबे समय में धरने-प्रदर्शन कर रही हैं। इसी कड़ी में आज आशा वर्करांे ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के आवास का घेराव किया। पुलिस कर्मियों ने बैरीगेट लगाकर व सुरक्षा घेरा बनाकर प्रदर्शनकारी आशा वर्करों को रोकने का प्रयास लेकिन आशा वर्करों सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए बैरीगेट को सड़क पर गिराकर उपमुख्यमंत्री आवास की ओर कूच कर गईं। Sirsa News

    इसी बीच पुलिस कर्मियों व आशा वर्करों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। प्रदर्शनकारी आशा वर्करों का आरोप है कि महिलाओं को रोकने के लिए पुरूष पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाना गलत है। पुलिस कर्मियों ने उनके साथ हाथापाई की है जिसमें कई आशा वर्कर मामूली चोटिल भी हुई हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे मांगों को लेकर अब 24 घंटे का पड़ाव उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के आवास के समक्ष लगाएंगी। अब भी अगर उनकी मांगों नहीं मानी जाती तो आगे आंदोलन तेज किया जाएगा।

    आशा वर्कर एसोसिएशन हरियाणा के जिला प्रधान दर्शना व महासचिव पिंकी ने कहा कि वे आज उपमुख्यमंत्री के आवास पर घेराव करने आई थीं। पुलिस ने सड़क पर कई जगह बैरीगेट लगाकर उन्हें रोकने का प्रयास किया। उनके साथ धक्का-मुक्की भी की। बैरीगेट को सड़क पर गिराकर वे आगे बढ़ी हैं। पुलिस की हाथापाई में कई वर्कर घायल हुई हैं। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा। Sirsa News

    यह भी पढ़ें:– दादा साहेब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित हुयी वहीदा रहमान

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here