हमसे जुड़े

Follow us

14.9 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home कैथल सच कहूँ इम्पै...

    सच कहूँ इम्पैक्ट: नपा प्रशासन ने तुरंत लिया एक्शन, बंद पड़े नालो को सुबह ही खोलने पहुंचे सफाई कर्मचारी

    Kaithal News
    Kaithal News: नपा प्रशासन ने तुरंत लिया एक्शन, बंद पड़े नालो को सुबह ही खोलने पहुंचे सफाई कर्मचारी

    नालो के पास पड़े कुद्दे के ढेर भी साथ की साथ उठाये

    • शहरवासी बोले, जनता की आवाज उठाने के लिए “धन्यवाद सच कहूँ”

    कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। Sach Kahoon Impact: सोमवार को दैनिक सच कहूँ में प्रमुखता से प्रकाशित खबर ” मानसून सिर पर, गंदगी से अटे पड़े नाले ” का असर देखने को मिला है। जिला प्रशासन और नगर परिषद प्रशासन तक जैसे ही ये खबर और बंद पड़े नालो तस्वीरे पहुंची तो इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए, जिन जिन जगहों पर नाले बंद थे, वहां सफाई कर्मचारी भेजकर बंद पड़े नालो में से गंदगी और कूड़ा कर्कट निकालने के लिए लगा दिया। वहीं जिन जगहों पर नालो में से बाहर निकाले कचरे का ढेर लगा हुआ था वहां से भी नपा कर्मचारियों ने उसको ट्रेक्टर से उठवाकर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करवाया। इस कार्य के लिए शहरवासियो ने नगर परिषद के साथ साथ सच कहूँ का भी धन्यवाद किया जिसने उनकी समस्या को प्रमुखता से उठाया। Kaithal News

    बता दें कि, मानसून में शहर में जलभराव की समस्या से हर साल जूझना पड़ता है। आधा जून महीना बीत चूका है मानसून कभी भी शुरू हो सकता है और बरसाती पानी की निकासी के नाले बंद पड़े है। सच कहूँ ने इस खबर को प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद कैथल नगर परिषद ने एक्शन लेते हुए, शहर के नालों की साफ सफाई तेज कर दी है।

    नालो को साफ़ रखने में शहरवासी भी करे सहयोग | Kaithal News

    वार्ड 14 से पार्षद दीपक शर्मा ने कहा कि जहाँ जहाँ नाला खाली है वहां से तो कर्मचारी कचरा निकाल देते है लेकिन कई जगह नाला बंद हो चुका है वहां अच्छे से सफाई नहीं हो पाती। मैं वार्डवासियो और अन्य सभी शहर वासियों से भी अपील करूंगा कि वे भी कूड़ा कर्कट नालो में न डाले ताकि इनको साफ़ करने में कोई परेशानी न हो। ये साफ़ रहेगे तो हमें ही इसका लाभ मिलेगा। सभी के सहयोग जरूरी है। सच कहूँ का धन्यवाद जिन्होंने प्रमुखता से जनता की आवाज को उठाया।

    खबर का असर ग्राउंड लेवल पर देखने को मिला | Kaithal News

    शहरवासी बिजेंद्र ने कहा कि वैसे तो सफाई व्यवस्था अच्छे से हो रही है लेकिन कई बार नालो में से निकाला कूड़े कचरे का उठान समय पर नहीं हो पाता जिससे वो दोबारा नाले में चला जाता है लेकिन आज नपा कर्मचारियों ने जो कूड़े का ढेर लगा हुआ था उसे साथ की साथ उठा दिया है। ये सफाई व्यवस्था को कायम रखने के लिए अच्छा है। सच कहूँ में गंदे नालो की सफाई का मुद्दा प्रमुखता से उठा तो इसका असर आज ग्राउंड लेवल पर देखने को भी मिल रहा है।

    सुबह ही कर्मचारी भेज करवाई सफाई: ईओ

    नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी दीपक कुमार ने कहा कि, नालों की साफ सफाई का कार्य तेजी से किया जा रहा है और बारिश के सीजन से पहले शहर के सभी नालों की सफाई करवा दी जाएगी। जिन जिन स्थानों पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं थी, उन पर सुबह ही संज्ञान लेते हुए सबसे पहले कर्मचारी भेजकर वहां की सफाई करवाई गयी है। शहरवासियो को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। Kaithal News

    यह भी पढ़ें:– गुरुग्राम: मानेसर मारुति प्लांट से शुरू हुआ भारत का बड़ा गतिशक्ति मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल