हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    Chamoli cloudburst 2025: चमोली में बादल फटने से तबाही, भारी नुकसान, दो लापता और दो घायल

    Chamoli cloudburst
    Chamoli cloudburst 2025: चमोली में बादल फटने से तबाही, भारी नुकसान, दो लापता और दो घायल

    Chamoli cloudburst 2025: थराली। उत्तराखंड के चमोली जिले की देवाल तहसील के मोपाटा गाँव में गुरुवार देर रात बादल फटने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। आपदा में ग्रामीण तारा सिंह व उनकी पत्नी लापता हैं, जबकि विक्रम सिंह और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। Chamoli cloudburst

    रात ढाई बजे फटा बादल, मकान और गोशालाएँ मलबे में दबीं

    ग्रामीणों के अनुसार, आधी रात करीब ढाई बजे अचानक बादल फटा और तेज बारिश शुरू हो गई। देखते ही देखते मकान और गोशालाएँ मलबे में समा गईं। लगभग 15 से 20 मवेशियों के दबने की आशंका है। पूरे गाँव में मलबा फैलने से लोग भयभीत हैं।

    प्रशासन और SDRF की टीमें राहत कार्य में जुटीं | Chamoli cloudburst

    सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुँचीं। चमोली के मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि एक भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। दो लोग घायल और दो लापता बताए जा रहे हैं। राहत व बचाव कार्य लगातार जारी है।

    पहले भी हो चुकी है तबाही

    इससे पूर्व 22 अगस्त को भी चमोली के थराली क्षेत्र में बादल फटने की घटना से भारी नुकसान हुआ था। उस दौरान कोटडीप, राड़ीबगड़, कुलसारी, चेपडो और सगवाड़ा जैसे गाँव प्रभावित हुए थे और कई मकानों व दुकानों में मलबा भर गया था।

    मुख्यमंत्री धामी ने जताई संवेदना | Chamoli cloudburst

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस आपदा पर दुख जताया और कहा कि प्रशासन लगातार प्रभावित क्षेत्र में राहत कार्य चला रहा है। उन्होंने प्रभावित परिवारों की कुशलता की प्रार्थना की।