हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home चंडीगढ़ बाल-बाल बचे म...

    बाल-बाल बचे मुख्यमंत्री भगवंत मान, नाव पलटने वाली थी…देखें वीडियो

    Bhagwant Mann Boat

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) और उनके साथ गई टीम के साथ बड़ा हादसा होने से बच गया। दरअसल, मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले फिरोजपुर पहुंचे और फिर बाढ़ पीड़ितों और बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने के लिए जालंधर के विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचे। Bhagwant Mann Boat

    क्या है मामला | Punjab Flood

    जालंधर के लोहियां और आसपास के मंड इलाकों में बड़ी संख्या में खेतों और घरों में पानी भर गया है। इसे देखने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल भी मौजूद थे। इसी बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी टीम के साथ किश्त में सवार होकर निरीक्षण करने निकले। इसी दौरान जब मुख्यमंत्री भगवंत मान जायजा ले रहे थे तो उनकी नाव का संतुलन बिगड़ गया। गनीमत यह रही कि पलटने से बच गए।

    वायु सेना ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से 146 लोगों को बचाया | Bhagwant Mann Boat

    बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में वायुसेना का राहत और बचाव अभियान जारी है और इस अभियान में पिछले 48 घंटों में वायुसेना के विमानों ने 40 उड़ानें भरी है और 126 लोगों को बचाया है। वायुसेना, पिछले कुछ दिनों से हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव अभियान चला रही है। पिछले 48 घंटों में वायुसेना के विमानों और हेलीकॉप्टरों की कुल 40 उड़ानें भरी गईं, जिनमें 126 लोगों को बचाया गया है और विभिन्न इलाकों में 17 टन राहत सामग्री वितरित की गई है। Punjab Flood

    पिछले 24 घंटों में हरियाणा के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों के बड़े अभियान चलाए गए। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों निहारा, अलाउदीन माजरा, बिशनगढ़, सेगटा, भुन्नी, मुमनी, सेगटी और जनसुई गांवों को एम-17 हेलिकॉप्टरों द्वारा राशन, तिरपाल, चादरें, ताजा भोजन और पानी की बोतलें सहित राहत सामग्री पहुंचाई गई। इस अभियान के लिए वायु सेना के अधिकारी तथा जवान और एम-17 और चीनूक हेलिकॉप्टर, एएन-32 और सी-130 परिवहन विमान आदि जरूरी संचालन और राहत उपायों के लिए तैयार हैं। Bhagwant Mann

    यह भी पढ़ें:– भारी बारिश के कारण रेल यातायात प्रभावित

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here