हमसे जुड़े

Follow us

21.6 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home कैथल पंजाब सीएम भग...

    पंजाब सीएम भगवंत मान सुने पंजाब के किसानो की आवाज: मंत्री रणबीर गंगवा

    Kaithal News
    Kaithal News: मंत्री रणबीर गंगवा

    मंत्री ने कहा – हरियाणा सरकार सबसे अधिक फसलें एमएसपी पर खरीद रही

    कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। मंत्री रणबीर गंगवा (Ranbir Singh Gangwa) ने कहा कि प्रदेश में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी पार्टी की लगातार तीसरी बार सरकार बनी है। प्रदेश की जनता पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम नायब सिंह सैनी व भाजपा की नीतियों पर विश्वास करती है। लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा शनिवार को कैथल में अपने दौरे के दौरान लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। Kaithal News

    किसान आंदोलन के सवाल पर उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार सबसे अधिक किसानों को मुआवजा दे रही है, सबसे अधिक फसलें एमएसपी पर खरीद रही है। सबसे पहले किसान को उसकी फसल का पैसा दे रहे हैं। फिर भी किसानों की मांग पर उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त जज नवाब सिंह जी की अध्यक्षता में एक कमेटी भी बना दी है। हरियाणा सरकार की ओर से कोई समस्या नहीं है, पंजाब की बात है तो पंजाब के सीएम भगवंत मान को किसानों की आवाज सुननी चाहिए। प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाकर रखी जाएगी। Kaithal News

    किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। सड़कों में गुणवता के पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि गुणवता को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। चाहे दोषी अधिकारी हों या एजेंसी, सभी के खिलाफ खामियां मिलने पर कार्रवाई होगी। लोगों के इस विश्वास को कायम रखा जाएगा कि भाजपा जो कहती है, वह करती है। Kaithal News

    यह भी पढ़ें:– व्यापार मण्डल के निष्काषित नगराध्यक्ष व पत्नी की गिरफ्तारी की मांग

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here