हमसे जुड़े

Follow us

14.9 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य पंजाब जालंधर उपचुना...

    जालंधर उपचुनाव को लेकर सीएम मान ने की बैठक

    Bhagwant Mann

    जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। Bhagwant Mann: जालंधर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर के एक होटल में अहम बैठक की। बैठक में राज्य के कई मंत्री और विधायक शामिल हुए, जिनके साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मुख्य मुद्दों पर चर्चा की और भविष्य की रणनीति बनाई। मुख्यमंत्री ने नेताओं से बातचीत करते हुए कहा कि जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव उनके लिए कितना महत्वपूर्ण है। Jalandhar News

    मुख्यमंत्री ने उपचुनाव को लेकर एक मिशन भी लॉन्च किया, जिसे ‘जालंधर पश्चिमी मिशन’ नाम दिया गया। इसके साथ ही होटल हॉल में लगे बैनर पर लिखा था कि ‘आप’ की सरकार बनेगी और ‘आप’ का विधायक बनेगा। मुख्यमंत्री मान ने सभी मंत्रियों से कहा कि सरकार की सभी गतिविधियों को जनता तक पहुंचाया जाए, ताकि आम लोगों को इसका फायदा मिल सके। Jalandhar News

    यह भी पढ़ें:– डॉ मुखर्जी के ‘एक देश में दो निशान, दो विधान और दो प्रधान नहीं चलेंगे’ नारे को पीएम ने किया साकार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here