हमसे जुड़े

Follow us

12.7 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home देश सीएम भगवंत मा...

    सीएम भगवंत मान का विधायकों को आदेश, क्षतिग्रस्त फसलों का जायजा लें

    Punjab government

    चंडीगढ़। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने विधायकों को (CM Bhagwant Mann) गांवों में जाकर बारिश से खराब हुई फसलों का जायजा लेने को कहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि अधिकारी भी गांवों में जाकर गिरदावरी रिपोर्ट जल्द बनाएं ताकि किसानों को मुआवजा दिया जा सके। सीएम मान ने ट्वीट कर कहा कि पिछले कुछ दिनों में बारिश से किसानों की फसल को काफी नुकसान हुआ है और हमारी सरकार ने भी विशेष गिरदावरी का आदेश दिया है। सभी विधायक भी गांवों में जाकर किसानों से मिलें और अधिकारी भी। गांवों में जाकर गिरदावरी रिपोर्ट जल्द तैयार करें…

    बता दें कि बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने गेहूं की फसल को चौपट कर दिया है। ओलावृष्टि और भारी बारिश ने किसानों को आर्थिक संकट में डाल दिया है। किसानों का कहना है कि ओलावृष्टि से गेहूं की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है और शत प्रतिशत नुकसान हुआ है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here