हमसे जुड़े

Follow us

17.8 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home राज्य पंजाब गांव बादल में...

    गांव बादल में अंतिम संस्कार के लिए जाएंगे सीएम भगवंत मान

    Parkash Singh Badal

    चंडीगढ़। (सच कहूँ/अश्वनी चावला) पंजाब के सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) कल वीरवार को गांव बादल में जाएंगे। जहां वह पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार दोपहर 1:00 बजे होगा, जबकि सीएम भगवंत मान सुबह 11:30 बजे ही गांव बादल पहुंच जाएंगे व अगले कुछ घंटों तक गांव बादल में ही रहेंगे। सीएम से जुड़े अधिकारी ने बताया कि सीएम मान (Bhagwant Mann) आज भी शिरोमणि अकाली दल के कार्यालय में श्रद्धांजलि देने के लिए जाना चाहते थे लेकिन उनका पहले से ही शहीद हुए सैन्य जवानों के घर जाने का कार्यक्रम तय था।

    यह भी पढ़ें:– घर में अकेली महिला को बंदी बनाकर लुटेरों ने की लूटपाट

    सीएम मान सैनिक परिवारों से मिलने का कार्यक्रम कैंसिल नहीं करना चाहते थे क्योंकि उन परिवारों में भी किसी ने अपनी शहादत दी है। (Bhagwant Mann) इसी कारण सीएम मान ने अपनी कैबिनेट के 2 मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा व हरजोत सिंह बैंस को श्रद्धांजलि देने के लिए भेजा था, तो वहीं अब सीएम मान खुद वीरवार को अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here