हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More

    CM Flying Raid: राममकन्द डैरी पर सीएम फ्लाइंग और फूड सेफ्टी की रेड, 450 किलो घी सील

    Narwana News
    Narwana News: राममकन्द डेयरी में कागजी कार्रवाई करती सीएम फ्लाइंग और फूड सेफ्टी विभाग की टीम तथा जांच के लिए सील किए गए सैंपल।

    घी की गुणवत्ता पर संदेह, दूध और घी के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे

    नरवाना (सच कहूँ/राहुल)। Narwana News: शहर के ढाकल रोड स्थित रामनगर में शुक्रवार दोपहर सीएम फ्लाइंग और फूड सेफ्टी विभाग की संयुक्त टीम ने राममकन्द डैरी पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम ने डेयरी में रखे दूध और देशी घी के सैंपल लेकर उन्हें सील किया और जांच के लिए अधिकृत प्रयोगशाला में भेज दिया। टीम ने सबसे पहले डेयरी में मौजूद स्टॉक और भंडारण व्यवस्था का निरीक्षण किया। मौके पर बड़ी मात्रा में दूध और घी पाया गया। अधिकारियों ने संबंधित दस्तावेजों की जांच करते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर भी गहन पड़ताल की।

    फूड सेफ्टी अधिकारी डॉ. योगेश कादियान ने बताया कि प्राथमिक जांच के दौरान घी की गुणवत्ता संदिग्ध प्रतीत हुई। इसी आधार पर घी और दूध के सैंपल लेकर उनके निर्धारित नमूने तैयार किए गए और लैब में परीक्षण के लिए भेज दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट आने तक एहतियातन 450 किलोग्राम घी को मौके पर ही सील कर दिया गया है, ताकि उसे बाजार में न बेचा जा सके। यदि लैब रिपोर्ट में खाद्य मानकों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित डेयरी संचालक के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    विभाग के अनुसार यह कार्रवाई नियमित अभियान के तहत की गई है, जिसका उद्देश्य मिलावटखोरी पर अंकुश लगाना और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। छापेमारी की सूचना मिलते ही आसपास की एक अन्य डेयरी संचालक दुकान बंद कर मौके से चला गया। अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर किसी भी प्रकार का संदेह होने पर तुरंत विभाग को सूचना दें।

    450 किलो घी सील, सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार | Narwana News

    राममकन्द डेयरी में ड्रमों में भरा करीब 450 किलो घी मिला, जिसे संदेह के आधार पर सील किया गया। दूध और घी के एक-एक सैंपल लेकर उनके नमूने तैयार कर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।
    — डॉ. योगेश कादियान, फूड सेफ्टी ऑफिसर, जींद

    यह भी पढ़ें:– शादी का झांसा देकर 90 हजार से ज्यादा की ठगी, बहू एक दिन बाद ही ले गए साथ