हमसे जुड़े

Follow us

14.7 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home देश CM Flying&#82...

    CM Flying’s Raid: मतुवाला में सिहाग डेयरी पर सीएम फ्लाइंग की रेड, टीम ने भरे दुग्ध व घी के सैंपल

    Sirsa News
    CM Flying's Raid: डेयरी पर कार्रवाई करती सीएम फ्लाइंग की टीम।

    CM Flying’s Raid: खारियां (सच कहूँ/सुनील कुमार)। सिहाग ट्रेडिंग कंपनी मतुवाला द्वारा नकली घी बनाने की शिकायत पर मुख्यमंत्री उडऩ दस्ते ने मंगलवार को रेड की। इस दौरान टीम ने डेयरी से घी, दूध के सैंपल भरकर जांच के लिए लैब में भेज दिए तथा डेयरी का चालान कर उपायुक्त अदालत सरसा भेजा गया। प्राप्त सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री उडऩदस्ते को सिहाग ट्रेडिंग कंपनी मतुवाला में नकली घी बनाने की शिकायते मिल रही थी। जिसके पश्चात खाद्य सुरक्षा विभाग से डा. गौरव के नेतृत्व में एक टीम गठित कर सिहाग डेयरी पर रेड की। Sirsa News

    इस दौरान टीम को मौके पर मौजूद टैंकरों में 19700 लीटर सपरेटा दूध तथा 8000 लीटर गाय का दूध और 870 किलोग्राम खुला व 238 पैकिंग घी मिला। टीम ने डेयरी की छानबीन कर 3 सैंपल दूध के और 4 सैंपल घी के भरकर जांच के लिए लैब में भेज दिया। वहीं घी की पैकिंग पर एक्सपायरी डेट ना मिलने पर डेयरी का चालान कर उपायुक्त अदालत सरसा भेजा गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉक्टर गौरव ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि सिहाग डेयरी द्वारा नकली घी तैयार किया जाता हैं। जिसके आधार पर टीम ने डेयरी पर रेड कर जांच के लिए सैंपल भरकर लैब में भेज दिए हैं और डेयरी का चालान किया गया है।

    टुडे मिल्क पाउडर मोगा पंजाब में भी भेजा जाता है

    डॉ गौरव ने बताया कि डेयरी मालिकों द्वारा दूध की सप्लाई गांव किरड़ान, मेवात तथा टुडे मिल्क पाउडर मोगा पंजाब में भी भेजा जाता है। टीम को रेड के दौरान डेयरी का तकनीकी कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं मिला। इस दौरान टीम ने चार सैंपल घी के तथा तीन सैंपल दूध के भरकर जांच के लिए लैब में भेज दिए हैं। दूसरी ओर डेयरी संचालक ने बताया कि वो पिछले 7 सालों से डेयरी संचालन का कार्य कर रहे हैं और उनकी तरफ से किसी भी प्रकार की कोई मिलावट नहीं की गई है।

    विभागीय अधिकारी अपनी जांच कर रहे हैं और अगर सैंपल में किसी तरह की कोई मिलावट या गड़बड़ी पाई जाती है तो वह बनती कार्रवाई कर सकते हैं। इस अवसर पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. गौरव, एएसआई जितेंद्र कुमार, सुरेन्द्र कुमार, दौलत राम सहित अन्य टीम सदस्य मौजूद रहे। Sirsa News

    Pakistan confession: ‘ऑपरेशन सिंदूर’: पाकिस्तान और पीओके में भारत की सैन्य कार्रवाई से मचा हड़कंप!