हमसे जुड़े

Follow us

17.8 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home देश शाह सतनाम जी ...

    शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की प्रिंसिपल को सीएम ने किया सम्मानित

    Sirsa News
    शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की प्रिंसिपल को सीएम ने किया सम्मानित

    सूर्य नमस्कार में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पंचकूला में मिला सम्मान

    सिरसा। शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल सिरसा की प्रधानाचार्या डा. शीला पूनिया इन्सां को पंचकूला में आयोजित भव्य योग महोत्सव (Grand yoga festival) में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान सूर्य नमस्कार अभियान 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया। शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल सिरसा की छात्राओं की सूर्य नमस्कार में सबसे अधिक भागीदारी रही है और समग्र स्वास्थ्य के लिए योग को बढ़ावा देने की दिशा में स्कूल लगातार कार्य कर रहा है। Sirsa News

    शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की प्रधानाचार्या डा. शीला पूनिया इन्सां ने अवार्ड मिलने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया। वहीं इस अवार्ड का पूरा श्रेय उन्होंने डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के अवॉर्ड से निश्चित तौर पर सेवा के प्रति और समर्पित रहने की प्रेरणा मिलती है और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। स्कूल की प्रधानाचार्या का कहना है कि उन्हें आज तक जितने भी सम्मान प्राप्त हुए हैं, वह सब डा. एमएसजी के पावन आशीर्वाद से ही संभव हुआ है और उन्हीं के मार्गदर्शन से स्कूल बुलंदियों को छू रहा है। स्कूल की प्रधानाचार्या को अवार्ड मिलने पर स्कूल स्टाफ व मैनेजमेंट सदस्यों ने भी उन्हें बधाई दी।

    अब तक मिल चुके है 54 अवॉर्ड

    शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल व प्रधानाचार्या डा. शीला पूनिया इन्सां को अब तक 54 अवार्ड मिल चुके है। जिनमें मुख्य रूप से शिक्षा के क्षेत्र एडु लीडर अवार्ड, एजुकेशन एक्सीलेंस एम्पावरिंग इंडिया अवार्ड, नंबर वन सीबीएसई स्कूल इन हरियाणा अवार्ड, 2023 -24 में प्रिंसिपल ऑफ द ईयर अवार्ड, हरियाणा लेजिस्लेचर असेंबली के सदस्य दुर्गा राम के द्वारा 2021-22 में शिक्षा के क्षेत्र में प्रशंसनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

    इसके अलावा जनवरी 2022 में हरियाणा विधानसभा के वाइस प्रेसिडेंट रहे व वर्तमान में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा के द्वारा सम्मानित किया गया। इसके अलावा प्रशासनिक कार्यों में सहयोग के लिए प्रशासनिक अधिकारियों व बेटी-बचाओ बेटी पढ़ाओ में योगदान के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी रणजीत सिंह की ओर से भी प्रधानाचार्या को सम्मानित किया जा चुका है। Sirsa News

    Mock Drill: सभी रहें तैयार! पाकिस्तान से सटे इलाकों सहित इन राज्यों में फिर होगी मॉक ड्रिल