हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सीएम ने पूर्व...

    सीएम ने पूर्व गृह मंत्री एवं वर्तमान विधायक गोपाल कांडा की माता के निधन पर जताया शोक

    Gopal Kanda Mother

    माँ बच्चों की प्रथम शिक्षक होती है : मनोहर लाल

    सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मंगलवार को सरसा स्थित पूर्व गृह मंत्री एवं वर्तमान विधायक गोपाल कांडा के आवास अलख निरंजन भवन पहुंचकर उनकी स्व. माता राधा देवी के निधन पर शोक जताया और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ कार्यवाहक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला भी थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गोपाल कांडा, गोबिंद कांडा और महान कांडा सहित परिजनों से मिले और उन्हें ढांढस बंधाते हुए सांत्वना दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि माँ बच्चों की प्रथम शिक्षक होती है। वो हमें अच्छे और बुरे की पहचान करवाती है। माँ का ऋण कभी भी चुकाया नहीं जा सकता।

    सेवा व सादगी की मिसाल थी स्व. राधा देवी : सुभाष बराला

    मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय राधा देवी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रथम जिला संघचालक मुरलीधर कांडा की सेवाओं को भी याद किया। उन्होंने कहा कि राधा देवी के सामाजिक-धार्मिक कार्यों को मैं नमन करता हूँ। उन्होंने सदैव संस्कार, सेवा व संस्कृति को बढ़ावा दिया। वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि स्व. राधा देवी त्याग, तप, सेवा व सादगी की मिसाल थीं। उन्होंने सदा गरीब, जरूरतमंदों की मदद की और उनके दु:ख-सुख में साथ देती रही। इस मौके पर भाजपा के स्थानीय नेताओं सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

    Gopal Kanda Mother

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।