हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home चंडीगढ़ Haryana Elect...

    Haryana Election Result: हरियाणा चुनाव जीतने के बाद कार्यवाहक सीएम सैनी ने प्रदेश की जनता से किया ये वादा

    Haryana Election Result
    Haryana Election Result: हरियाणा चुनाव जीतने के बाद कार्यवाहक सीएम सैनी ने प्रदेश की जनता से किया ये वादा

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Haryana Election Result: हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भारतीय जनता पार्टी को तीसरी बार जिताने पर प्रदेशवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। पार्टी को 90-सदस्यीय विधानसभा में स्पष्ट बहुमत से तीन सीटें ज्यादा 48 सीटें मिली हैं। सैनी ने देर शाम लंबा ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘हरियाणा की समस्त देवतुल्य जनता और कार्यकतार्ओं को सादर नमस्कार। हरियाणा के हमारे लोग बेहद परिपक्व हैं और हमारा लोकतंत्र भी उतना ही परिपक्व है। Haryana Election Result

    उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी की नीतियों और कार्यकतार्ओं के कठिन परिश्रम पर विश्वास जताते हुए हमारे दो करोड़ 80 लाख परिवारजनों ने तीसरी बार पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनाई है। मैं अपने सभी परिवारजनों का विनम्रता से आभार व्यक्त करता हूं। राजनीति हमारे लिए केवल सेवा का एक माध्यम है। मैं समस्त हरियाणा वासियों को आश्वस्त करता हूँ कि हमेशा की तरह आपका सेवक बनकर आपकी सेवा में उपस्थित रहूँगा। जनता का विश्वास हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है और हम इस विश्वास को कभी टूटने नहीं देंगे। हमारा हरियाणा स्वस्थ,खुशहाल और विकसित बने इस संकल्प के साथ सदैव प्रयासरत रहेंगे। पुन: आप सबके प्यार,स्नेह,समर्थन और आशीर्वाद के लिए हार्दिक आभार प्रकट करता हूँ। Haryana Election Result

    यह भी पढ़ें:– Israeli Air Strikes: लेबनान पर पिछले 24 घंटे में हुए इजरायली हवाई हमलों में 36 की मौत, 150 घायल: मंत्रालय

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here