हमसे जुड़े

Follow us

14.1 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home राज्य मुख्यमंत्री क...

    मुख्यमंत्री की 29 मई को ओढ़ा में आयोजित रैली होगी महारैली: रणजीत सिंह

    Ranjit Singh Sachkahoon

    कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रैली के लिए दिया निमंत्रण

    • नागरिक भारी तादाद में 29 मई को पहुंचेंगे ओढ़ा: पूर्व चेयरमैन राजेश

    फतेहाबाद(सच कहूँ न्यूज)। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में 29 मई को सिरसा जिला के ओढ़ा में होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी। इस रैली में सिरसा जिला के अलावा फतेहाबाद सहित आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में जनता भाग लेगी। रैली के प्रति लोगों में उत्साह व चाव है। इस रैली में 60 हजार से भी अधिक संख्या में भाग लेंगे। हरियाणा बिजली, अक्षय ऊर्जा एवं जेल मंत्री रणजीत सिंह (Ranjit Singh) ने बुधवार को स्थानीय सेतिया पैलेस में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दावा किया। इससे पहले विधायक दुड़ाराम, पूर्व चेयरमैन राजेश कसवां सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकतार्ओं तथा क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने बिजली मंत्री का जोरदार स्वागत किया। गाजे बाजे व स्मृति चिह्न देकर कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह का सम्मान किया गया।

    मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे जनसभा को संबोधित

    कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह (Ranjit Singh)  ने 29 मई को जला सिरसा के गांव ओढ़ा में सुबह 10 बजे आयोजित रैली का निमंत्रण देते कहा कि महा रैली होगी, जिसे प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित अन्य नेता भी संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सहित अन्य दलों की इस दिन होने वाली रैलियां इस ओढ़ा रैली के आगे मुकाबला नहीं कर पाएंगी। यह रैली नंबर एक पर रहेगी। उन्होंने कहा कि यह रैली अपने आप में पिछले रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए एक नया रिकॉर्ड कायम करेगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व अन्य पूर्व मुख्यमंत्री भी इस बात की चर्चा करते हैं। उन्होंने कहा कि 29 मई को ओढ़ा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल को सम्मान देने का काम करें।

    प्रदेश का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर प्रधानमंत्री: दुड़ाराम

    इस अवसर पर विधायक दुड़ाराम ने कहा कि 29 मई को ओढ़ा में होने वाली रैली विशाल रैली होगी। इस रैली को मुख्यमंत्री मनोहर लाल संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि फतेहाबाद से दस हजार से भी अधिक नागरिक इस रैली में बढ़ चढकर भाग लेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सलाहकार एवं चेयरमैन जगदीश चोपड़ा ने कहा कि ओजस्वी व तेजस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल देश व प्रदेश का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व जिप चेयरमैन राजेश कसवां ने मंत्री व विधायक और अन्य अतिथियों का सम्मेलन में पहुंचने का स्वागत किया और कहा कि हमेशा से ही मंत्री रणजीत सिंह व विधायक दुड़ाराम का आशीर्वाद व सहयोग रहा है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here