हमसे जुड़े

Follow us

24.7 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा भीम सिंह के व...

    भीम सिंह के वरदान बनी मुख्यमंत्री राहत कोष योजना

    CM Relief Fund Scheme sachkahoon

    असहाय व जरूरतमंद बडेसरा निवासी भीम सिंह को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता

    • नगराधीश ने मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत एक लाख का डिमांड ड्राफ्ट भेंट किया

    भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। मुख्यमंत्री राहत कोष योजना (CM Relief Fund Scheme) गांव बडेसरा निवासी भीम सिंह के लिए वरदान बनी है। परिवार में अकेले व हालातों से लाचार भीम सिंह ने अपने पौते व पौती की पढ़ाई के लिए सांसद धर्मबीर सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता देने की गुहार लगाई थी, जिसको मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लेते हुए अपनी स्वीकृति प्रदान की।

    मंगलवार को नगराधीश विजय कुमार यादव ने लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में मुख्यमंत्री हरियाणा राहत कोष से अति जरूरतमंद व असहाय भीम सिंह पुत्र तुलसी राम, गाँव बडेसरा को एक लाख रूपए का सहायता राशि का चैक भेंट किया।

    उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत असहाय लोगों को सहायता राशि प्रदान की जाती है। इसी कड़ी में जिला के गांव बडेसरा निवासी भीम सिंह पुत्र तुलसी राम को मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत नगराधीश विजय कुमार यादव ने एक लाख रूपए की सहायता राशि का डिमांड ड्राफ्ट प्रदान किया।

    भीम सिंह की पत्नी, पुत्र, पुत्रवधु का देहांत हो चुका है और उसके परिवार में पौता व पौती है, जिनकी पढ़ाई के लिए उनके पास पैसे नहीं हैं, वह आर्थिक रूप से बहुत कमजोर है।

    पत्नी, पुत्र और पुत्रवधु के निधन से बेबस हुआ भीम सिंह

    करीब 70 वर्षीय भीम सिंह ने रूंधे गले से बताया कि उनकी पत्नी संतोष का करीब डेढ़ साल पहले निधन हो गया, जो करीब 17-18 साल से स्किन की बीमारी से ग्रस्त थी। संतोष की बीमारी पर उनके बहुत पैसे खर्च हुए, लेकिन वह बच नहीं सकी। पत्नी से पहले उनके बेटा सोमवीर (40) की लीवर फेल होने और पुत्रवधु संतोष की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो चुकी है।

    मजबूरी में पौता-पौती भेज रखे हैं बेटी के पास

    भीम सिंह ने बताया कि वह बीमार रहता है। उनकी आमदनी का कोई साधन नहीं है। उन्होंने अपने पौता व पौती को अपनी बेटी मीना के पास सासरौली भेजा हुआ है। उनका पौता जितेंद्र 12 वीं कक्षा में है और पौती शिक्षा अब 10 वीं कक्षा में है। उन्होंने बताया कि उन्होंने आर्थिक मदद के लिए करीब दो महीने पहले सांसद धर्मबीर सिंह को लिखित में प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई थी, सांसद ने उसे मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पास भेजा, जिस पर उनको अब आर्थिक सहायता मिली है।

    मुख्यमंत्री व सांसद का जताया आभार

    भीम सिंह ने बताया कि एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता उनके लिए बड़ी अहमियत रखती है। इससे उनके पौता-पौती की पढ़ाई में बहुत मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह मदद उनके लिए एक तरह से वरदान है, जिसके लिए वे मुख्यमंत्री मनोहर लाल व सांसद धर्मबीर सिंह के आभारी हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here