हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home कारोबार दिल्ली में सी...

    दिल्ली में सीएनजी एक रुपया और पीएनजी 50 पैसे महंगी

    CNG sachkahoon

    नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार दो दिन तक बढ़ोत्तरी के बाद अब दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी-पीएनजी गैस के दाम बढ़ गए हैं। घरेलू पीएनजी के दाम एक रुपए प्रति किलो, जबकि सीएनजी के दाम 50 पैसे प्रति किलो बढ़ाए गए हैं। बढ़ी कीमतों के बाद पीएनजी 37.61 रुपए और सीएनजी 35.86 रुपए किलो पर पहुंच गई है। नई कीमतें आज से ही लागू होंगी।

    इससे पहले देशभर में मंगलवार और बुधवार को लगातार दो दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ था। बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम 80 पैसे और मुंबई में 85 पैसे बढ़ गए। अब अंडमान और निकोबार के पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल सबसे सस्ता यानी 84.30 रुपए प्रति लीटर और डीजल 78.52 रुपए मिल रहा है। वहीं, महाराष्ट्र के परभणी में सबसे महंगा पेट्रोल 114.80 और डीजल 97.44 रुपए लीटर बिक रहा है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here