हमसे जुड़े

Follow us

17.9 C
Chandigarh
Wednesday, February 25, 2026
More
    Home खेल सफलता: हरियाण...

    सफलता: हरियाणा के रतिया शहर के कोच दीपक कंबोज ने देश में बनाई अपनी अलग पहचान

    रतिया (तरसेम सैनी)। इतिहास गवाह है कि जब आप अपने काम को दिल से करते हैं तो सफलता जरूर मिलती है। आज से पहले भी आपने बहुत सी कहानियां सुनी होंगी देखी होंगी पर यह कहानी है एक ऐसे देश के सबसे युवा कोच जिसने बहुत ही छोटी आयु में अपनी क्रिकेट खेल को अलविदा कह दिया था। आइए हम बात करते हैं उस कोच की जिसने कम आयु में ऐसा कारनामा कर दिखाया हम आपको बताना चाहते हैं कि सबसे कम आयु के कोच दीपक कंबोज है जिसने अपनी सक्षम क्रिकेट में तो ज्यादा पहचान नहीं बना पाए। लेकिन उन्होंने एक हाथ एक पैर के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोच के रूप में कोचिंग देकर अपनी पहचान बनाई है दीपक कंबोज की कहानी बहुत ही दिलचस्प और दुखदाई है।

    सक्सैस तो सबको दिखती है लेकिन उस सक्सैस के पीछे उस खिलाड़ी ने कितनी मेहनत की है उसके बारे में कोई नहीं जानता तो आइए आज हम बात करते हैं ऐसे खिलाड़ी दीपक कंबोज की दीपक कंबोज का जन्म हरियाणा के रतिया शहर के छोटे से गांव चिम्मों में हुआ दीपक कंबोज को 7 साल साल की उम्र में ही क्रिकेट खेलने में रुचि हो गई थी दीपक कंबोज ने 3 साल इंटरसटेट खेला इस खिलाड़ी ने अपने क्रिकेट कैरियर में बहुत से उतार-चढ़ाव देखें और अपने क्रिकेट फील्ड में दीपक कंबोज ने बहुत सी मुसीबतों का सामना किया। जिसके कारण दीपक कंबोज ने अपने क्रिकेट को अलविदा कह दिया । और उसके बाद फैसला लिया कि वह एक कोच के रूप में कार्य करेंगे दीपक कंबोज ने सन 2014 में स्पोर्ट्स अथॉरिटी इंडिया इंडिया पटियाला से एन.आई.एस क्रिकेट कोच की परीक्षा की।

    दीपक कंबोज की कोचिंग में भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम ने एशिया कप जीता

    नेशनल कोच की परीक्षा करने के पश्चात दीपक कंबोज को सन 2015 में भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम का कोच नियुक्त कर दिया गया। दीपक कंबोज एक मात्र पहले क्रिकेट कोच बने जिन्होंने 23 साल की आयु में एशिया कप में ऐसे खिलाड़ियों को क्रिकेट की कोचिंग दी जिन खिलाड़ियों के हाथ व पांव नहीं थे दीपक कंबोज की कोचिंग में भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम ने एशिया कप जीता है।

    बांग्लादेश से त्रिकोणीय श्रृंखला,आॅक्सीजन कप जैसी श्रृंखलाएं पर जीत हासिल की उसके बाद दीपक कंबोज ने कुछ समय के लिए भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम के कोच से रिजाइन दे दिया था। क्योंकि दीपक कंबोज को एक बॉलीवुड अभिनेताओं व दिव्यांग खिलाड़ियों का मैच करवाना था जिसके लिए दीपक कंबोज को बहुत मेहनत करनी पड़ी लेकिन दीपक कंबोज को अभिनेताओं व दिव्यांग खिलाड़ियों के इस मैच को करवाने में सफलता मिली। और दीपक कंबोज ने मुंबई के गोरेगांव स्पोर्ट्स क्लब में फिल्मी सितारों के साथ दिव्यांग खिलाड़ियों का एक पहला इतिहासिक मैच करवाया था।

    बॉलीवुड के बड़े बड़े दिग्गज अभिनेताओं ने हिस्सा लिया था

    जिसमें बॉलीवुड के बड़े बड़े दिग्गज अभिनेताओं ने हिस्सा लिया था। उसके बाद दीपक कंबोज को अफगानिस्तान सेंसर बोर्ड ने अपनी अफगानिस्तान फिल्म इंडस्ट्री का कोच नियुक्त कर दिया था क्योंकि अफगानिस्तान के अभिनेता व अभिनेत्रीयां भारतीय मूल अभिनेताओं, अभिनेत्रियों के साथ एक क्रिकेट प्रतियोगिता खेलना चाहते थे जैसे कि आज भारत में बॉलीवुड के बड़े बड़े सितारे सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में खेलते हुए दिखाई देते हैं। वैसे ही अफगानिस्तान की अभिनेत्रियां व बॉलीवुड के सितारों के साथ एक दोस्ताना मैच खेलना चाहते थे जिसके लिए दीपक कंबोज को अफगान सेंसर बोर्ड के द्वारा उनकी फिल्म इंडस्ट्री का कोच नियुक्त किया गया था।

    जिसके आधार पर दीपक कंबोज ने सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के चीफ आॅपरेटिंग आॅफिसर करण मेहता से अफगान अभिनेताओं और बॉलीवुड अभिनेताओं के बीच में दोस्ताना मैच करवाने के बारे में एक बैठक की थी लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते यह प्रतियोगिता सफल नहीं हो पाई । उसके बाद सन 2021 मैं दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड आॅफ इंडिया के सचिव हारून रशीद द्वारा दीपक कंबोज को दिव्यांग प्रीमियर लीग डीपीएल का उपाध्यक्ष बनाया गया दिव्यांग प्रीमियर लीग यूएई के शारजाह के अंतरराष्ट्रीय ग्राउंड में करवाई गई थी। जिसमें भारत के सभी दिव्यांग खिलाड़ियों ने भाग लिया था और यह लीग आईपीएल की तर्ज पर बनाई गई थी। जिसमें दिव्यांग खिलाड़ियों की 6 टीमों ने भाग लिया था जिसमें चेन्नई सुपर स्टार टीम ने डीपीएल कप पर कब्जा किया था।

    दीपक कंबोज ने बहुत ही कम समय में अपने क्रिकेट कैरियर में यह सब कारनामा कर दिखाया है। और इस कारनामे के पीछे दीपक कंबोज ने बहुत सी कठिनाइयों का सामना भी किया है लेकिन दीपक कंबोज ने कभी भी हिम्मत नहीं हारी और आज भी दीपक कंबोज भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम के कोच पद पर कार्य कर रहे हैं। वही सच कहूं संवाददाता तरसेम सैनी से विशेष बातचीत के दौरान दीपक कंबोज ने बताया कि आगामी 20 सितंबर को दिव्यांगो का मैच भारत के रांची में होगा जिसमें यह मैच बांग्लादेश की टीम के साथ खेला जाएगा वहीं उन्होंने बताया कि दिव्यांग प्रीमियर लीगल सीजन 2 बहुत जल्द शुरू होने वाला है जो कि विश्व का सबसे बड़ी लीग होगी। ।।।, 26 रतिया 1, दीपक कंबोज के साथ बातचीत करते सच कहूं संवाददाता तरसेम सैनी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here