हमसे जुड़े

Follow us

26.1 C
Chandigarh
Wednesday, February 25, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी राजधानी में ठ...

    राजधानी में ठंड और कोहरे ने किया नूतन वर्ष का स्वागत

    Punjab Haryana Weather
    Punjab Haryana Weather: सावधान! हरियाणा व पंजाब में कोल्ड वेव के साथ धुंध का अलर्ट

    नयी दिल्ली। राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर का प्रकोप जारी है और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गयी है। राष्ट्रीय राजधानी में नये साल की सुबह कड़ाके की ठंड रही और घना कोहरा छाये रहने की वजह से दृश्यता का स्तर भी काफी कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज न्यूनतम औसत तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहा और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। एक दिन पहले यानी गुरुवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था, जो इस मौसम का सबसे कम तापमान है।

    मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी राजस्थान, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जनवरी के पहले में बूंदा-बांदी होगी। दिल्ली में भी तीन से पांच जनवरी तक बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया, इस बार दिसंबर में दिल्ली में औसत न्यूनतम तापमान पिछले 15 साल में दूसरी बार सबसे कम रहा। गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस साल दिसंबर में औसत न्यूनतम तापमान (एमएमटी) 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पिछले साल औसत न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री रहा था।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।