हमसे जुड़े

Follow us

22 C
Chandigarh
Monday, March 23, 2026
More
    Home देश सामुदायिक रेड...

    सामुदायिक रेडियो विश्वास 90.8 ने जीता राष्ट्रीय पुरस्कार

    Radio Vishwas 90.8

    नासिक (एजेंसी)। कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के बीच स्कूली छात्रों को मुफ्त आॅडियो पाठन प्रदान करने वाले नासिक के विश्वास रेडियो 90.8 को सूचना और प्रसारण मंत्रालय दिल्ली ने दो राष्ट्रीय सामुदायिक रेडियों पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। सूत्रों के अनुसार महाराष्ट्र में नासिक के रेडियो विश्वास 90.8 को आठवें राष्ट्रीय सामुदायिक रेडियो पुरस्कार समारोह में दो पुरस्कार मिले हैं।

    रेडियो स्टेशन को टिकाऊ मॉडल पुरस्कार श्रेणी में प्रथम पुरस्कार मिला जबकि कोविड-19 के दौरान सभी के लिए शिक्षा कार्यक्रम चलाने के लिए विषयगत पुरस्कार श्रेणी में दूसरा पुरस्कार मिला। रेडियो स्टेशन ने ‘शिक्षा सर्वसाथी’ (सभी के लिए शिक्षा) नामक कार्यक्रम की शुरूआत की गयी थी। सामुदायिक रेडियो और प्रशांत पाटिल मित्रमंडल (मित्र मंडल) द्वारा संयुक्त रूप से मराठी भाषा में रेडियो विश्वास पर प्रसारित की गई। इसे महाराष्ट्र में छह सामुदायिक रेडियो द्वारा प्रसारित किया गया था।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlink din , YouTube  पर फॉलो करें।