हमसे जुड़े

Follow us

9.8 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More
    Home देश कांग्रेस ने प...

    कांग्रेस ने पूर्व विधायक दर्शन सिंह बराड़ को पार्टी से किया बाहर, निर्दलीय चुनाव लड़कर करवाई थी कांग्रेस की जमानत जब्त

    Punjab News
    कांग्रेस ने पूर्व विधायक दर्शन सिंह बराड़ को पार्टी से किया बाहर, निर्दलीय चुनाव लड़कर करवाई थी कांग्रेस की जमानत जब्त

    पार्टी विरोधी गतिविधियों से कांग्रेस नाराज, वडिंग ने की कार्रवाई

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। लोकसभा चुनाव के नतीजे के बाद पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने बाघापुराना के पूर्व एम.एल.ए. दर्शन सिंह बराड़ ( former MLA Darshan Singh Barar) को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इस संबंध में राजा वड़िंग ने पत्र जारी किया है। पत्र में कहा गया है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण और पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करने के आरोप में बाघापुराना के पूर्व एम.एल.ए. दर्शन सिंह बराड़ को पार्टी से तुरंत प्रभाव से निकाला जाता है। Punjab News

    पहली बार 1992 में लड़ा था चुनाव | Punjab News

    दर्शन सिंह बराड़ पहली बार जगराओं में 1992 में चुनाव लड़े थे और भाजपा के आयोध्या प्रकाश को 5541 वोट से हराकर चुनाव जीता था जिसके बाद दर्शन सिंह बराड़ की कांग्रेस पार्टी में काफी पकड़ बन गई थी। उसके बाद 1997 में चुनाव लड़ा लेकिन वह अकाली दल से चुनाव हार गए जिसके बाद 2002 में कांग्रेस ने झटका देते हुए उनकी टिकट काट डाली तो वह पार्टी के खिलाफ आजाद चुनाव लड़े तो कांग्रेस पार्टी ने दर्शन बराड़ को पार्टी से बाहर कर दिया।

    इस दौरान उन्होंने चुनावों में आजाद उम्मीदवार होने पर भी 30595 वोट हासिल कर कांग्रेस पार्टी की जमानत जब्त करवा डाली। हालांकि वह खुद मात्र 1557 वोट से अकाली दल से हार गए। आजाद तौर पर इतनी ज्यादा वोट लेने के बाद कांग्रेस पार्टी को उन्हें मजबूरन पार्टी में वापिस लेना पड़ा था जिसके बाद 2007 में उन्होंने जगराओं को छोड़ते हुए बाघापुराना से चुनाव लड़ा था। Punjab News

    NIA Raids: फतेहगढ़ साहिब में एनआईए की रेड, चार जगहों पर दी दबिश

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here