हमसे जुड़े

Follow us

28.2 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home देश किसान बिल के ...

    किसान बिल के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

    Congress Protests

    लखनऊ। संसद में हाल ही में पारित कृषि कानून के विरोध में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन किया। लल्लू की अगुवाई में कांग्रेसियों ने परिवर्तन चौक पहुंच कर सरकार विरोधी नारेबाजी शुरू कर दी। कांग्रेस कार्यकर्ता कृषि बिल को किसानों के लिये हानिकारक बता रहे थे। उनका आरोप था कि पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिये सरकार ने किसानो का गला घोंटा है। पुलिस ने कांग्रेस के प्रदर्शन से निपटने के लिये तमाम उपाय किये थे लेकिन लल्लू कार्यकर्ताओं के साथ परिवर्तन चौक पहुंच गये और नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने उन्हे रोकने का प्रयास किया और हल्की धक्का मुक्की के बाद लल्लू समेत सभी को पुलिस वाहन में बैठा कर इको गार्डन के लिये रवाना कर दिया।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।