हमसे जुड़े

Follow us

22 C
Chandigarh
Monday, March 23, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी रसोई गैस सिले...

    रसोई गैस सिलेंडर की मूल्यवृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    Congress-protests

    झिंझाना। अहमदगढ मे घरेलू रसोई गैस के मूल्य बढ़ने को लेकर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अशवनी शर्मा व युवा जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गोल्डी के नेतृत्व में महिलाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन।इस मौके पर कांग्रेस नेताओ सहित महिला मौजूद रहीं।

    बुधवार को केंद्र सरकार द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर के मूल्य में की गई वृद्धि से नाराज युवा कांग्रेस के द्वारा विरोध प्रदर्शन करते हुए बढाये गये मूल्यों को वापिस लिए जाने की मांग की गयी। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अशवनी शर्मा (सींगरा) युवा जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गोल्डी के नेतृत्व में महिलाओं के द्वारा रसोई गैस के खाली सिलेंडर रखकर प्रदर्शन करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार के विरोध में नारेबाजी की गयी। युवा प्रदेश महासचिव अशवनी शर्मा ने कहा कि जब भारतीय जनता पार्टी सत्ता में नहीं थी तब जरा सी मूल्यावृद्धि होने पर भाजपा के नेता सडकों पर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करते थे। आज गैर सब्सिडी का सिलेंडर 1100 के पार हो गया है।

    बीजेपी की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज चुप क्यों है। यूपीए सरकार मे चार सौ रुपये का सिलेंडर मिलता था। जिसमें दो सौ रुपये की सब्सिडी उपभोक्ताओं के बैंक खाते में वापिस आ जाती थी। आम आदमी महंगाई की मार से त्रस्त है भाजपा को केवल उधोगपतियों की चिंता है।युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह (गोल्डी) ने कहा कि भाजपा के शासन ने अंग्रेजी हूकूमत की याद दिलाने का काम किया है। नमक पर टेक्स आजादी से पूर्व ब्रिटिश शासन में लगाया गया था ।वर्तमान सरकार भी अंग्रेजी शासन के पदचिन्हों पर चल रही है।

    किसान मजदूर की दुर्दशा किसी से छुपी नहीं है। कांग्रेस की महिला नेता सुरेंद्र कौर ने बताया कि मंहगाई की मार से घर खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। मिर्च मसालों के भाव आसमान छू रहे हैं। रोजगार गारंटी की कोई बात नहीं करता, सिर्फ मंदिर मस्जिद की बात होती है। रसोई का सारा सामान जीएसटी से बाहर किया जाना चाहिए। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव अशवनी शर्मा, जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह गोल्डी, सुरेंद्र कौर, विधानसभा अध्यक्ष शुभम शर्मा, प्रकाशो देवी,बिंदर कौर, सोमी ,रिम्पी, रोशनी देवी,सुनीता देवी,छोटी,मैल कौर,श्यामो, सिंदर कौर, सोनू आदि मौजूद रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here