हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी राम मंदिर निर...

    राम मंदिर निर्माण में देरी के लिये कांग्रेस जिम्मेदार : मौर्य

    Ram temple

    लखनऊ (एजेंसी)। अयोध्या में राम मंदिर (Ram temple) निर्माण में देरी के लिये कांग्रेस को जिम्मेदार बताते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौेर्य ने कहा कि राज्यसभा में बहुमत होने की दशा में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) सरकार मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर सकती थी।

    मौर्य ने सोमवार को ‘यूनीवार्ता’ से बातचीत में कहा कि राम मंदिर प्रकरण उच्चतम न्यायालय में विचाराधीन है और उम्मीद है कि जल्द ही इस विवाद का समाधान हो जायेगा।

    उन्होने कहा कि कांग्रेस अपने राजनीति फायदे के लिये मंदिर निर्माण में रोड़ा अटका रही है। भाजपा के पास राज्य सभा में बहुमत होता तो मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया जा सकता था।

    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार राम मंदिर (Ram temple) निर्माण के लिए कटिबद्ध है। राम मंदिर निर्माण तीन तरीके से हो सकता है। पहला उच्चतम न्यायालय के फैसला आने के बाद, दूसरा दोनों पक्षों में समझौते के माध्यम से या फिर यह संसद में कानून बनाकर संभव है।

    उन्होंने कहा कि संतों और देश की जनता का दबाव है कि द्वारिका मंदिर की तरह ही अयोध्या में राम मंदिर (Ram temple) निर्माण के लिये कानून बनाया जाये लेकिन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार (राजग) के पास राज्यसभा में बहुमत नही है। बिना बहुमत के इस तरह के कानून को पारित नही कराया जा सकता है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।