हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कांग्रेसियों ...

    कांग्रेसियों ने शहीद जवानों व नागरिकों को अर्पित की श्रद्धांजलि

    Kairana
    Kairana कांग्रेसियों ने शहीद जवानों व नागरिकों को अर्पित की श्रद्धांजलि

    कैराना। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने संगठन के जिलाध्यक्ष अखलाक प्रधान के नेतृत्व मे भारत-पाक संघर्ष में शहीद हुए देश के वीर जवानों तथा आतंकवादी हमलों में जान गंवाने वाले निर्दाेष नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कस्बे के चौक बाज़ार में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर शहीद जवानों और नागरिकों की आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई। कांग्रेसियों ने शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन धारण करके दिवंगत आत्माओं को नमन किया। कांग्रेसियों ने कायराना आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने सरकार से देश के नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा घटना की पुनरावृत्ति पर रोक लगाए जाने की मांग की। इस अवसर पर शमशीर खान, जावेद अली, सुहैब खान, सुधीर कश्यप, आलिम, साबिर, फरमान, जुनैद, रामलाल, सन्नी आदि मौजूद रहे।