हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान कांस्टेबल ने ...

    कांस्टेबल ने खुद पर गोली चलाकर की आत्महत्या

    जयपुर (गुरजंट सिंह)। राजस्थान में पाली शहर के औद्योगिक थाना में तैनात एक कांस्टेबल द्वारा सर्विस राइफल से गोली चलाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार औद्योगिक थाना में तैनात कांस्टेबल भरत चौधरी (27) ने मंगलवार रात को अपने कमरे में अपनी सर्विस राइफल से स्वयं के सिर में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर अन्य पुलिसकर्मी भरत के कमरे में पहुंचे। भरत की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना पर जिला पुलिस अधीक्षक चूराराम जाट भी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। शव को बांगड अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। Jaipur News

    अस्वीकरण: जिंदगी बेशकीमती है, इसे यूं ही न गवाएं! अपनी आत्मा का घात करना किसी समस्या का कोई हल नहीं है। आत्महत्या करने के कई कारण हो सकते हैं लेकिन सच कहूँ इसके लिए प्रेरित नहीं करता। सच कहूँ इस बारे में कहता है, जोकि धर्म भी कहते हैं कि ‘आत्मघाती सो महापापी’। इसलिए आत्म हत्या का ख्याल मात्र आने पर आप अपने प्यारे यार-दोस्त या घर कि किसी सदस्य से मिलकर समस्या को लेकर बातचीत करें और समस्या का समाधान निकालें। इससे आपकी समस्या का समाधान जरूर निकलेगा। Jaipur News

    Odisha CM Oath Ceremony LIVE Updates: ओडिशा सीएम शपथ ग्रहण समारोह में पीएम सहित बड़े-बड़े कद्दावर नेता…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here