हमसे जुड़े

Follow us

30.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी मेला ड्यूटी प...

    मेला ड्यूटी पर गए सिपाही की ह्रदयघात से मौत, शोक

    Kairana News
    Kairana News: मेला ड्यूटी पर गए सिपाही की ह्रदयघात से मौत, शोक

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर मुजफ्फरनगर में आयोजित मेले में ड्यूटी के लिए गए सिपाही की ह्र्दयगति रुकने से आकस्मिक मौत हो गई। हादसे से पुलिस महकमें में शोक व्याप्त है। मृतक सिपाही शामली कोतवाली में तैनात था। Kairana News

    जनपद मेरठ के सरूरपुर खुर्द निवासी कांस्टेबल अमित कुमार(37) पुत्र किरणपाल शामली कोतवाली पर तैनात था। वह कोतवाली से हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर मुजफ्फरनगर में आयोजित मेले में ड्यूटी के लिए गया हुआ था। बताया गया है कि मंगलवार सुबह सीने में दर्द की शिकायत पर सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। Kairana News

    सिपाही की मौत की सूचना पर पुलिस महकमें में शोक व्याप्त हो गया। मृतक सिपाही करीब एक माह पूर्व तक शामली-कैराना मार्ग पर स्थित कण्डेला औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी पर भी तैनात रहा है। इसके अलावा, उसकी तैनाती काफी समय तक कैराना कोतवाली पर भी रही है। सिपाही की मौत से परिजनों में भी कोहराम मचा हुआ है। मृतक सिपाही तीन बच्चों का पिता बताया गया है, जिनमें दो लड़के व एक लड़की शामिल है। Kairana News

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here