हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान बीकानेर रेल म...

    बीकानेर रेल मंडल की आय में निरंतर वृद्धि

    Bikaner News
    बीकानेर रेल मंडल की आय में निरंतर वृद्धि

    बीकानेर (सच कहूँ न्यूज़)। उत्तर पश्चिम रेलवे (North Western Railway) के बीकानेर मंडल की आय में निरंतर वृद्धि हो रही है। इस वित्तीय वर्ष 2024- 25 में सितम्बर माह तक आरक्षित तथा अनारक्षित टिकटों की बिक्री से प्राप्त आय 307.75 करोड रुपए है, जबकि गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में आरक्षित तथा अनारक्षित टिकटों से प्राप्त आय 304.52 करोड रुपए थी। इस प्रकार गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष आय में1.06% की वृद्धि हुई।

    इसी प्रकार अन्य कोचिंग से इस वित्तीय वर्ष 2024- 25 में सितम्बर माह तक 37.30 करोड रुपए की आय हुई जबकि गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में सितम्बर माह तक 28.82 करोड रुपए कि आय हुई थी।इस प्रकार इस वित्तीय वर्ष में सितंबर माह तक 29.42% आय अधिक हुई।

    वित्तीय वर्ष 2024-25 में सितंबर माह तक 144.68 करोड रुपए की आय

    इसी प्रकार से अन्य विविध स्रोतों से इस वित्तीय वर्ष 2024-25 में सितंबर माह तक 144.68 करोड रुपए की आय हुई, जबकि गत वित्तीय वर्ष 2023-24 मे सितम्बर माह तक 47.68 करोड़ रुपये थी।इस प्रकार गत वितीय वर्ष की तुलना में इस वर्ष सितम्बर माह तक 47.92% आय अधिक अर्जित की है।

    इस वित्तीय वर्ष 2024-25 में सितंबर माह तक बीकानेर मंडल की कुल आय 173.12 करोड रुपए है, जबकि गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में सितंबर माह तक 109.38 करोड रुपए की आय हुई, इस प्रकार इस वित्तीय वर्ष सितंबर माह तक बीकानेर रेल मंडल ने 58.27% अधिक आय प्राप्त की है।

    इस वर्ष 2024- 25 में सितम्बर माह तक 256.53 करोड़ यात्रियों ने मंडल पर रेल यात्रा की जबकि गत वर्ष 2023- 24 में सितम्बर माह तक 235.96 करोड़ यात्रियों ने यात्रा की थी, इस प्रकार इस वर्ष गत वर्ष की तुलना में 8.72% यात्री भार अधिक रहा। बीकानेर रेल मंडल का ट्रेनों के संचालन में, समयपालन 93.74% रहा। बीकानेर रेल मंडल यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने हेतु पूर्ण रूप से सजग है।

    जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी घोषित

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here