हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा उप मुख्यमंत्र...

    उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की 29 सितंबर की रैली को लेकर विवाद

    25 गांवों की चेतावनी, निर्मल मलडी की हुई रैली मेंं भागीदारी, तो होगा बहिष्कार

    सिरसा (सच कहूँ न्यूज)। 29 सितंबर को गांव रोडी में होने वाली रैली को लेकर सिरसा में विवाद हो गया है। गांव रोडी सहित कालांवाली हलका के करीब 25 गांवों के लोग आज एकत्रित हुए और उप मुख्यमंत्री निवास दुष्यंत चौटाला के निवास पर जेजेपी सरंक्षक अजय सिंह चौटाला से मिले व निर्मल मलडी के हाथ रैली की भागीदारी न सौंपने की अपील की। आरोप है कि अजय सिंह चौटाला ने उनकी एक नहीं सुनी, जिसके बाद 29 सितंबर की रैली का विरोध करने का ऐलान मीडिया से रूबरू होकर किया। इस दौरान निर्मल सिंह मलड़ी व डॉ. अजय सिंह चौटाला मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। पत्रकारों से बातचीत में जिला उपाध्यक्ष नरदेव सिंह व पदाधिकारी मग्गर सिंह ने आरोप लगाया कि जेजेपी पदाधिकारी निर्मल सिंह मलडी की भागीदारी हनीट्रैप जैसे मामलों में है और नौकरी दिलाने की आड़ में लोगों से ठगी कर रहा है। मलडी को यह शह जेजेपी पार्टी दे रही है। 29 सितंबर को गांव रोडी में रैली रखी गई है जिसमें उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला मुख्यातिथि होंगे।

    यह भी पढ़ें:– घग्घर में बढ़ी पानी की आवक, डूबा भद्रकाली काजवे

    उन्होंने कहा कि हम चाहते है कि निर्मल सिंह मलडी की भागीदारी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर इस रैली में न हो, इस पर अजय सिंह चौटाला ने हमारी बात सुनने की बजाए हमें ही धमका कर भेज दिया। अजय सिंह चौटाला के आज के इस व्यवहार पर निर्णय लिया है कि हम 100 से ज्यादा पदाधिकारी जेजेपी से अलविदा कहेंगे। अगर इसके बावजूद हमारी बात न रखी गई तो फिर 29 सितंबर को जेजेपी रैली का कालांवाली हलकां के करीब 25 गांव बहिष्कार करेंगे। इस मौके पर युवा जिला उपाध्यक्ष श्याम सुंदर नागोकी, हलका उपाध्यक्ष लखबीर सिंह झोरडऱोही, युवा हलकाध्यक्ष विक्रम रंधावा, युवा सह सचिव संदीप नढा, शंटी सहारणी, हलका उपाध्यक्ष राजा सिंह सूरतिया सहित सैंकड़ों पदाधिकारी मौजूद थे। इस मामले में निर्मल सिंह मलड़ी ने बताया कि ऐसा कुछ नहीं है। मैं इस रैली का आयोजक हूं। दुष्यंत चौटाला आएंगे। मैंने अगर किसी से ठगी की है, तो मामला दर्ज करवाए। हनीट्रैप जैसे मामले बहुत पुराने है। ऐसी कोई भी भागीदारी नहीं है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here