हमसे जुड़े

Follow us

21 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी दिल्ली में को...

    दिल्ली में कोरोना रिकवरी दर 98 फीसदी के पार

    Corona

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान अधिक संख्या में मरीजों के स्वस्थ होने के कारण सक्रिय मामले अब 1,500 के करीब रह गए हैं। राहत की एक और बात यह है कि राजधानी में मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़ कर 98 फीसदी के पार पहुंच गयी है। दिल्ली में बुधवार को सक्रिय मामले 125 और घटकर अब 1,501 रह गये। राजधानी में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि होने से सक्रिय मामलों में यह कमी दर्ज की गयी है।

    दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज जारी बुलेटिन के अनुसार इस अवधि में 96 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 6,34,325 तक पहुंच गयी है जबकि 212 और मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना मुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 6,21,995 हो गयी। राजधानी में मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़ कर 98.05 फीसदी पहुंच गयी है।

    इस दौरान नौ और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 10,829 पर पहुंच गया है। राजधानी में मृत्यु दर महज 1.71 फीसदी रह गयी है। मृतकों के मामले में पूरे देश में दिल्ली चौथे स्थान पर है। राजधानी में पिछले 24 घंटों के दौरान 29,855 नमूनों का परीक्षण किया गया। इसके साथ ही अब तक हुई जांच संख्या बढ़कर 1.04 करोड़ के पार पहुंच गयी है। प्रत्येक 10 लाख आबादी पर जांच का औसत 5,52,370 है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।