हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More

    ‘कोरोना’ का वार विश्व में ‘हाहाकार’

    Coronavirus in America

    महामारी: कोरोना वायरस से 11,248 मौतें, 269,482 संक्रमित, इटली में वायरस का कहर जारी

    बीजिंग, जेनेवा, नई दिल्ली (एजेंसी)। विश्व के 168 देशों में फैल चुके कोरोना वायरस ‘कोविड 19’ का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है और अब तक इस खतरनाक वायरस से 11,248 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि करीब 269,482 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। भारत में भी कोरोना वायरस का संक्रमण फैलता जा रहा है और अब तक इससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 258 हो गयी है। पंजाब के नवांशहर में एक व्यक्ति की मौत से देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से कुल चार लोगों की मौत हो गयी है। कर्नाटक, दिल्ली और महाराष्ट्र में एक-एक व्यक्ति की मौत हुयी थी।

    चीन में 81,008 लोगों की कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि देश में कोरोना के 258 मामलों की पुष्टि हो चुकी है जिनमें से 219 मरीज भारतीय हैं जबकि 39 विदेशी नागरिक हैं। कोरोना वायरस से संक्रमित 23 लोग उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है और अब भी इससे सबसे सर्वाधिक प्रभावित चीन के लोग ही हैं हालांकि राहत की बात यह है कि वुहान में पिछले तीन दिन से कोई मामला सामने नहीं आया है। इस वायरस को लेकर तैयार की गयी एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन में हुई मौत के 80 प्रतिशत मामले 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के थे। चीन में 81,008 लोगों की कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है और करीब 3,255 लोगों की इस वायरस के चपेट में आने के बाद मौत हो गयी है।

    24 घंटों के दौरान विश्व में 1008 लोगों की मौत

    विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान चीन में कोरोना वायरस से सात और विश्व भर में 1008 लोगों की मौत हुई है। चीन में अब तक 3255 लोगों की इस वायरस के कारण मौत हुई है। कोरोना वायरस से अब तक पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में 3405, यूरोपीय क्षेत्र में 4899, दक्षिण-पूर्वी एशियाई क्षेत्र में 31, पश्चिमी एशिया क्षेत्र में 1312, अमेरिका के नजदीक पड़ने वाले क्षेत्रों में 178 और अफ्रÞीकी क्षेत्र में आठ लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा यह वायरस विश्व के 180 से ज्यादा देशों में पैर पसार चुका है। चीन के अलावा कोरोना वायरस ने इटली, ईरान, स्पेन, अमेरिका और दक्षिण कोरिया समेत विश्व के कई और देशों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। इसके संक्रमण के आधे से अधिक मामले अब चीन के बाहर के हैं।

    इटली में कोरोना वायरस के कारण अब तक 4032 लोगों की मौत

    डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार चीन के बाद इटली में इस जानलेवा वायरस ने व्यापक स्तर पर अपने पैर पसार लिये हैं। इटली में कोरोना वायरस के कारण अब तक 4032 लोगों की मौत हो चुकी हैं जबकि 47,021 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। विश्व के कुछ अन्य देशों में भी स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। खाड़ी देश ईरान में भी कोरोना वायरस का कहर जारी है। ईरान में इस वायरस की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,433 हो चुकी है जबकि 19,644 लोग इस वायरस से संक्रमित हुए हैं। इटली और ईरान के साथ स्पेन में भी कोरोना वायरस ने अपना कहर बरपाया है। स्पेन में कोरोना से अब तक 1,002 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 19,980 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। दक्षिण कोरिया में मृतकों की संख्या 102 पहुंच चुकी है जबकि 8,799 लोग इससे संक्रमित हुए हैं।

    चीनी नागरिकों की अच्छी-खासी संख्या वाले देश अमेरिका में भी यह बीमारी व्यापक रूप से फैल चुकी है। अमेरिका में कोरोना वायरस से अब तक 249 लोगों की मौत हो चुकी हैं जबकि 19,285 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। अमेरिका ने पहले ही कोरोना वायरस महामारी के कारण देश में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया। इससे अमेरिका के प्रांतों और अन्य क्षेत्रों में कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए संघीय कोष से सरकार को 50 अरब डॉलर की राशि मिलेगी।

    फ्रांस भी इसकी चपेट में

    फ्रांस भी इसकी गंभीर चपेट में है और यहां अब तक 450 लोगों की इस वायरस के कारण मौत हो चुकी है जबकि 12,612 लोग इससे संक्रमित हुए हैं।

    ब्रिटेन में कोरोना से अब तक 178, नीदरलैंड में 106,जर्मनी में 48, फ्रांस में 450, दक्षिण कोरिया 102,स्विट्जरलैंड 43, आॅस्ट्रिया छह, बेल्जियम 37, नॉर्वे सात, स्वीडन 16, डेनमार्क छह, कनाडा 12, मलेशिया तीन, पुर्तगाल छह, जापान 33, ब्राजील 11, आॅस्ट्रेलिया सात, क्रूज शिप (डायमंड प्रिंसेस) सात, आयरलैंड तीन, तुर्की नौ, पाकिस्तान तीन, लक्समबर्ग पांच, यूनान छह, इक्वेडोर सात, पोलैंड पांच, सिंगापुर दो, इंडोनेशिया 32, स्लोवेनिया, मिस्र सात, हॉगकॉग चार, पेरू तीन, फिलीपींस 18, इराक 13, लेबनान 4 अर्जेंटीना तीन, सैन मैरीनो 14, संयुक्त अरब अमीरात दो, ताइवान दो, बुल्गारिया तीन, कोस्टा रिका दो, अलजीरिया 11, मोरक्को तीन, हंगरी तीन, डोमिनिकन गणराज्य दो, अल्बानिया दो, मॉलदोवा और अजरबैजान में एक , यूक्रेन तीन, बुर्किना फासो , ट्यूनीशिया , मार्टीनिक, बांग्लादेश , परागुआ क्यूबा, जमैका , ग्वाटेमाला, गुयाना , केमैन टापू , कुराकाओ , इजरायल थाईलैंड, आइसलैंड, स्लोवेनिया, बहरीन, रुस, मेक्सिको, क्रोएशिया, पनामा, गैबॉन और सूडान में एक-एक की मौत हो चुकी है।

    पाकिस्तान में भी कोरोना वायरस का असर अधिक

    पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी कोरोना वायरस का असर अधिक है। वहां अब तक 461 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है जबकि इससे संक्रमित तीन लोगों की मौत हो चुकी है। बंगलादेश में अभी तक 20 लोगों के वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की गयी है जबकि इससे संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। श्रीलंका में 70 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। नेपाल में अभी तक केवल इससे संक्रमित एक व्यक्ति का पता चला था जिसके ठीक होने के बाद उसे छुट्टी भी दे दी गयी है जबकि अफगानिस्तान में 24 संक्रमितों का पता चला है।

    डब्ल्यूएचओ ने 67 करोड़ 50 लाख डॉलर जुटाने का आह्वान किया

    घातक कोरोना वायरस के प्रकोप पर चिंता व्यक्त करते हुए संयुक्त राष्ट्र ने इस संक्रमण की रोकथाम के लिए एक करोड़ 50 लाख अमेरिकी डॉलर की सहायता की पेशकश की है। इस निधि का इस्तेमाल विशेष रूप से कमजोर स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली वाले देशों में किया जाएगा। डब्ल्यूएचओ ने कोरोनो वायरस के खिलाफ लड़ाई के लिए 67 करोड़ 50 लाख डॉलर जुटाने का आह्वान किया है।

    दुनिया की 60 प्रतिशत आबादी प्रभावित हो सकती है

    गौरतलब है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच इसे वैश्विक महामारी घोषित कर दिया है। पूरे विश्व में कोरोना के संक्रमण से प्रभावित लोगों में से अब तक सवा लाख से अधिक लोगों को इससे मुक्ति दिलायी जा चुकी है। वर्तमान में संक्रमित लोगों की कुल संख्या आधिकारिक रिपोर्टों से काफी अधिक होने की संभावना है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।