हमसे जुड़े

Follow us

28.6 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश हरियाणा में प...

    हरियाणा में पहुंचा कोरोना वायरस, गुरुग्राम में इटली से आया पेटीएम का कर्मचारी मिला पॉजिटिव

    Health Minister of Ghana

    हाल ही में इटली से लौटकर आया था पेटीएम कर्मचारी | Coronavirus

    गुरुग्राम(संजय कुमार मेहरा)। जिस मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में कोरोना वायरस (Coronavirus)को लेकर चीन से लाए गए भारतीयों को रखा गया। उनकी यहां जांच की गई। उनमें से सभी ठीक तो मिले। लेकिन अब यहां एक पेटीएम का कर्मचारी कोरोना वायरस का पॉजिटिव मरीज मिला है। जैसे ही बुधवार की शाम को यहां पॉजिटिव मरीज होने की सूचना मिली तो यहां के स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया है। पेटीएम कंपनी ने खुद इस बाबत जानकारी दी।

    पेटीएम कंपनी ने खुद दी जानकारी

    • हाल ही में पेटीएम का एक कर्मचारी इटली से होकर गुरुग्राम लौटा था।
    • इटली कोरोना वायरस को लेकर सुर्खियों में है।
    • पेटीएम की ओर से खुद इस बात की सूचना दी गई कि उनका एक कर्मचारी कोरोना वायरस से पीडि़त पाया गया है।
    • कंपनी ने इसके बाद से सभी कर्मचारियों को छुट्टी दे दी है। साथ ही कहा है कि वे घर से ही काम करें।
    • गुरुग्राम में कोरोना वायरस का पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

    कोरोना वायरस के चीन में फैलने के बाद भारतीयों को विशेष विमान के जरिये भारत लाकर गुरुग्राम के मानेसर स्थित आर्मी कैंप में रखा गया था। यहां से जांच आदि करने के बाद और उन्हें दो सप्ताह तक रखने के बाद उनको घर भेज दिया गया। इससे सभी ने राहत की सांस ली थी।

    कोरोना वायरस का पॉजिटिव केस मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और हरियाणा सरकार चिंतित | Coronavirus

    •  गुरुग्राम में ही कोरोना वायरस का पॉजिटिव केस मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और हरियाणा सरकार तो चिंतित है।
    • केंद्र सरकार भी इसकी रोकथाम को मंथन कर रही है।
    • नोयडा के शिव नादर स्कूल और श्रीराम मिलेनियम स्कूल में सस्पेक्टिड बच्चों को लेकर जांच की गई।
    • स्कूलों की छुट्टियां कर दी गई। हालांकि उनकी स्वास्थ्य रिपोर्ट नेगेटिव ही आई है।
    • स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वायरस को लेकर तैयारियां पूरी कर रखी हैं।
    • लोगों को जागरुक भी किया जा रहा है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।