हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी संभव जनसुनवाई...

    संभव जनसुनवाई में निगम अधिकारियों ने सुनी जन समस्याएं, प्राप्त 11 संदर्भों पर हुई कार्यवाही

    Kairana News
    सांकेतिक फोटो

    गाजियाबाद (सच कहूँ न्यूज)। Ghaziabad News: नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार  नगर निगम मुख्यालय पर संभव जनसुनवाई का आयोजन हुआ जिसके अंतर्गत 11 संदर्भ प्राप्त हुए अधिकांश संदर्भ निर्माण विभाग से प्राप्त हुए अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव तथा अवनींद्र कुमार सहित विभागीय अधिकारियों ने आगंतुकों की समस्याओं को सुना, साथ ही अविलंब कार्यवाही के निर्देश टीम को दिए गए, अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव द्वारा बताया गया कि प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई संभव का आयोजन होता है। Ghaziabad News

    जिसमें समस्त विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहते हैं, नगर आयुक्त महोदय के निर्देशानुसार सभी अधिकारी संबंधित शिकायतकर्ता से समन्वय करते हुए समस्याओं का समाधान की कार्यवाही कर रहे हैं इसी क्रम में संभव जनसुनवाई का आयोजन हुआ 11 संदर्भ प्राप्त हुए उपस्थित विभागीय टीम को कार्यवाही के निर्देश दिए गए, कार्यवाही कराई गई’ निर्माण विभाग से पांच, स्वास्थ्य विभाग से तीन प्रकाश विभाग से एक टैक्स विभाग से एक जलकल विभाग से एक अतिक्रमण संबंधित दो तथा अन्य विभाग संबंध एक संदर्भ प्राप्त हुआ संभव के दौरान कई  पार्षद भी उपस्थित हुए जिनके द्वारा अपने क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों से विचार विमर्श किया गया। Ghaziabad News

    यह भी पढ़ें:– युवक से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद, भेजा जेल

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here