कोलंबो (एजेंसी)। श्रीलंका में पुलिस ने रविवार को डीजल और पेट्रोल की पुन: बिक्री और जमाखोरी करने वालों पर देशव्यापी छापेमारी शुरू की। पुलिस प्रवक्ता निहाल थलडुवा ने कहा कि उन्हें सूचना मिली है कि बड़ी संख्या में गैस स्टेशनों पर लोग र्इंधन खरीद रहे हैं ताकि उसे पुन: ऊंचे दामों पर बेचा जा सके। थलडुवा ने कहा कि इससे लोगों को काफी असुविधा हो रही है, क्योंकि र्इंधन की उपलब्धता के बावजूद लंबी कतारें लगी रहती हैं। इस बीच, बिजली और ऊर्जा मंत्री कंचना विजेसेकेरा ने कहा कि शनिवार रात को कोलंबो में एक जहाज से पेट्रोल की खेप पहुंची है, जिसे उतारना शुरू कर दिया गया। उन्होंने कहा कि पेट्रोल लेकर आ रहा एक अन्य जहाज 25 मई को यहां पहुंचेगा। गौरतलब है कि श्रीलंका को विदेशी मुद्रा की गंभीर कमी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे पिछले कुछ महीनों से र्इंधन की कमी हो रही है।
ताजा खबर
डूमवाली के पास लसाड़ा ड्रेन में 50 फुट दरार, सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल पानी में डूबी
प्रशासन की लापरवाही से कि...
पंजाब की सबसे कम उम्र की लाभार्थी: 1 वर्षीय बच्ची को मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत मिला जीवनरक्षक इलाज
मुख्यमंत्री सेहत योजना सु...
मलोट में 16.25 करोड़ रुपये की जल आपूर्ति परियोजना की शुरूआत
कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत ...
भास्कर इंटरनेशनल स्कूल में पीएम श्री खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
Australia: ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से छोटे बच्चों के ई-व्हीकल चलाने पर लगेगा प्रतिबंध
बढ़ते सड़क हादसों के मद्देन...
LPG Gas Shortage: गैस संकट से कुम्हारों के दिन बहुरे, मिट्टी के चूल्हों की बढ़ी मांग
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। M...
वन विभाग सख्त, फिर भी नहीं थम रही खैर तस्करी की घटनाएं
प्रताप नगर (सच कहूँ/राजें...
जानलेवा हमले का वांछित आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...















