हमसे जुड़े

Follow us

21.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान युगल ने तालाब...

    युगल ने तालाब में कूद कर की आत्महत्या

    Couple, Suicide, Pond, Police, Rajasthan

    दोनों शव अस्पताल की मोर्चरी में रखे

    चूरू (सच कहूँ न्यूज)। चूरू जिले के बीदासर तहसील के गांव तेहनदेसर में एक शादीशुदा युवती ने युवक के साथ तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि रविवार सुबह तालाब के आस-पास गए लोगों ने दोनों शवों को तैरते देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को तालाब से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

    दोपहर बाद सांडवा में मेडिकल बोर्ड बनाकर दोनों शवों का पोस्टमार्टम शुरू कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक युवक का नाम रामगोपाल एवं युवती का नाम कमला है। दोनों तेहनदेसर निवासी हैं। पुलिस के अनुसार युवती कमला शादी शुदा है और उसका डेढ़ साल का बच्चा भी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।